Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ड्रग्स, कैश और लग्ज़री SUV के साथ ‘लेडी डॉन’ पार्वती गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

ड्रग्स, कैश और लग्ज़री SUV के साथ ‘लेडी डॉन’ पार्वती गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

faridabadnews24By faridabadnews24September 26, 2026Updated:September 26, 2026No Comments3 Mins Read
'Lady Don' Parvati arrested with drugs, cash, and a luxury SUV; major action by Delhi Police.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

राजधानी दिल्ली में नशे के कारोबार पर नकेल कसते हुए दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ड्रग्स की दुनिया में ‘लेडी डॉन’ और ‘नारको किंगपिन’ के नाम से मशहूर पार्वती को उसके एक करीबी साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पार्वती पर लंबे समय से गैर-कानूनी तरीके से नशे का कारोबार चलाने और उससे करोड़ों की संपत्ति बनाने का आरोप है। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस की नज़र ड्रग्स के एक बड़े नेटवर्क पर है और जांच अधिकारी अब आरोपी महिला और उसके साथियों के अन्य संपर्कों की जांच कर रहे हैं।

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी पार्वती अपने इलाके की एक चिन्हित ‘बैड कैरेक्टर’ (BC) रही है और लंबे समय से कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल थी। स्थानीय स्तर पर फैले ड्रग नेटवर्क में उसका अच्छा-खासा दबदबा था। उसकी गिरफ्तारी को स्थानीय ड्रग नेटवर्क की जांच में एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस ने पार्वती के एक साथी को भी गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी अब दोनों आरोपियों से उनके कथित ड्रग्स के धंधे और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए पूछताछ कर रहे हैं।

भारी मात्रा में ड्रग्स, कैश और लग्जरी गाड़ी जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में  ड्रग्स बरामद किए हैं। इसके साथ ही मौके से लाखों की नकदी और एक महंगी लग्जरी SUV गाड़ी भी ज़ब्त की गई है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यह गाड़ी और कैश नशे की काली कमाई से ही हासिल किए गए थे, जिसकी जांच अब आगे बढ़ाई जा रही है।

डंडे, पाइप और बेलन से किया हमला, गुरुग्राम में युवक ने लिव-इन पार्टनर को पीट-पीटकर मार डाला

पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस अब पार्वती और उसके गिरफ्तार साथी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारियों का मुख्य ध्यान पार्वती के पूरे नेटवर्क, सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य बड़े चेहरों की पहचान करने पर है। पुलिस का कहना है कि पार्वती ने नशे के कारोबार से अवैध रूप से भारी संपत्ति जमा की थी, जिसकी  Financial Investigation भी की जाएगी।

सोशल मीडिया पर ‘रील्स’ देखकर हुई थी एक कार्रवाई
दिल्ली पुलिस हाल के दिनों में नशे के खिलाफ सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर बनाए हुए है। इससे पहले 21 सितंबर को पुलिस ने इंस्टाग्राम/सोशल मीडिया पर ड्रग्स लेते हुए वीडियो पोस्ट करने वाले 27 वर्षीय रेहान (निवासी काले खान) को गिरफ्तार किया था। वह Rehman_Khalnayak_307 नाम की प्रोफाइल से नशे का प्रचार कर रहा था। पुलिस ने उसकी पहचान कर उसके घर पर छापेमारी की और 10.34 ग्राम स्मैक बरामद की थी।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

'Lady Don' Parvati arrested with drugs and a luxury SUV; major action by Delhi Police. cash faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिल्ली-यूपी से हिसार आती थीं महिलाएं, होटलों में चल रहा था देह व्यापार, छापा पड़ा तो 22 युवतियां के साथ 19 युवक पकड़े

September 24, 2026

डंडे, पाइप और बेलन से किया हमला, गुरुग्राम में युवक ने लिव-इन पार्टनर को पीट-पीटकर मार डाला

September 24, 2026

महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी, पहले नौकरी का वादा, फिर बेहोश कर दुष्क’र्म का आरोप

September 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.