Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बादशाह खान अस्पताल में 8 बेड के सहारे चल रहा मेडिकल वार्ड, फरीदाबाद में डेंगू के मरीज बढ़कर 21 हुए

बादशाह खान अस्पताल में 8 बेड के सहारे चल रहा मेडिकल वार्ड, फरीदाबाद में डेंगू के मरीज बढ़कर 21 हुए

faridabadnews24By faridabadnews24September 27, 2026No Comments2 Mins Read
Medical ward at Badshah Khan Hospital operating with just 8 beds; dengue cases in Faridabad rise to 21.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: जिले में डेंगू के दो नए मरीजों की पुष्टि हुई है। अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। जबकि मलेरिया के तीन मामले हैं। एक ओर जहां मरीजों की संख्या बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल की ओर से भी लापरवाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं। अस्पताल के मेडिकल वार्ड में टीबी के मरीजों के साथ सामान्य बीमारियों और डेंगू के मरीजों को भी भर्ती किया जा रहा है। आपातकालीन कक्ष में पहुंचने वाले डेंगू संभावित मरीजों के लिए भी उचित व्यवस्था नहीं है। जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल में प्रतिदिन इलाज के लिए दो हजार से अधिक मरीज पहुंचते हैं। वर्तमान में सबसे अधिक वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और संक्रमण की समस्या से परेशान मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। मौसम में परिवर्तन के कारण मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। शनिवार को भी ओपीडी से लेकर डाक्टरों के कक्ष और दवा काउंटर पर मरीज काफी संख्या में दिखाई दिए।

आठ बेड के सहारे चल रहा मेडिकल वार्ड

मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच मेडिकल वार्ड में बेड बढ़ाने की मांग उठ रही है। अस्पताल में बिस्तरों की कमी भी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। एक ही मेडिकल वार्ड में अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित मरीजों को रखना चिंताजनक है। अस्पताल के मेडिकल वार्ड में करीब तीन डेंगू संभावित मरीज भर्ती हैं, जबकि आपातकालीन कक्ष में भी दो मरीज उपचाराधीन हैं। मरीजों के स्वजनों ने आरोप लगाया कि बेड की कमी के कारण रेफर भी किया जा रहा है।

19 मरीज हो गए स्वस्थ घोषित

डेंगू और मलेरिया के अधिकांश मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक डेंगू के 21 में से 19 मरीज स्वस्थ घोषित हो गए हैं।

कोई भी बुखार डेंगू या मलेरिया हो सकता है। इसीलिए बुखार के हर मरीज के रक्त के नमूने की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कोई भी बुखार का मरीज डाक्टर से बिना परामर्श के दवा लेने से बचे। डेंगू के मरीजों को स्वस्थ होने के बाद घर भेजा जा रहा है। बढ़ते मामलों के बीच लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
– डॉ. जयंत आहूजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।

NEWS SOURCE Credit : jagran

faridabadnews faridabadnews24 Medical ward at Badshah Khan Hospital operating with just 8 beds; dengue cases in Faridabad rise to 21.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद में बड़ा हादसा: दम घुटने से 29 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, घर के अंदर सीवर लाइन से फैली जहरीली गैस

September 27, 2026

फरीदाबाद निकाय आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश, 16 अक्टूबर के बाद गंदगी मिली तो नपेंगे अधिकारी!

September 27, 2026

पेंशन बंद होने के बाद खुला मामला, ‘साहब अब तो जिंदा मान लो’, सरकारी रिकॉर्ड में 80 साल के बुजुर्ग को मृत बताया

September 21, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.