Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » होमस्टे में मौत की गुत्थी उलझी, ‘वो मुझे पीट रहा’ निमिषा ने मां को रात 2 बजे किया था फोन, बताई अली की करतूत

होमस्टे में मौत की गुत्थी उलझी, ‘वो मुझे पीट रहा’ निमिषा ने मां को रात 2 बजे किया था फोन, बताई अली की करतूत

faridabadnews24By faridabadnews24September 27, 2026No Comments4 Mins Read
Mystery deepens over homestay death; Nimisha had called her mother at 2 AM saying, "He is beating me," and revealed Ali's actions.
IMAGES SOURCE : GOOGLE
गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की छात्रा निमिषा ठाकुरिया की होमस्टे में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर शहर में बवाल मचा है. पुलिस ने इस घटना के बाद होमस्टे को सील कर दिया है और आशिक अली नाम के एक युवक और होमस्टे के मालिक जयंत साकी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर होमस्टे के कमरे में उस रात क्या हुआ था. निमिषा के परिवार के मुताबिक, वह शुक्रवार रात करीब 11 बजे घर से निकली थी. बताया गया कि वह अपने दोस्त अशिक अली के साथ धरापुर स्थित ‘रुद्रा किचन’ नाम के होमस्टे गई थी. परिवार का कहना है कि रात में निमिषा ने अपनी मां को फोन करके बताया था कि उसके साथ मारपीट की जा रही है और उसे सांस लेने में परेशानी हो रही है. इसके बाद फोन कट गया और उसका मोबाइल बंद हो गया. परिवार ने इसके बाद पुलिस से संपर्क किया.
इसके कुछ घंटे बाद करीब साढ़े चार बजे निमिषा को होमस्टे में बेहोशी की हालत में मिली. अशिक अली और कुछ स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले गरल अस्पताल ले जाया गया. बाद में उसे गौहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस के सामने अलग कहानी, जांच में कई सवाल

पुलिस के मुताबिक, अशिक अली ने पूछताछ में दावा किया है कि निमिषा ने पंखे से लटककर फांसी लगा ली थी. हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि इस दावे की अभी पुष्टि नहीं हुई है और मौत की असली वजह पोस्टमार्टम तथा आगे की जांच से साफ होगी. अशिक अली फिलहाल पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है.
उधर होमस्टे के कुक ने न्यूज18 को बताया, रात में चिल्लाने की कुछ आवाज सुनकर हम लोग बाहर आए थे. पुलिस उस समय पेट्रोलिंग कर रही थी, उन्होंने टॉर्च दिखाकर हमें रोका और पूछा कि इतनी रात को क्या कर रहे हैं. पुलिस को पूरी बात बताने के बाद पुलिस चली गई और हम लोग भी अपने रूम पर वापस आ गए. कुक ने बताया, ‘थोड़ी देर बाद रोने की आवाज सुनाई दी. जब हम देखने गए तो रूम के अंदर लड़की पड़ी हुई थी और जो लड़का उसके साथ था, वह उसे बाहों में पकड़कर रो रहा था.’

रूम नंबर 9 और 10 में क्या हुआ?

कुक का कहना है कि यह देखकर वह डर गया और तुरंत होमस्टे के मालिक को फोन किया. वे आए और एम्बुलेंस बुलाई गई. एम्बुलेंस आने के बाद लड़की को उठाकर ले जाया गया. लड़का (आशिक अली) भी उसी एम्बुलेंस के साथ गया था. इसके साथ ही उसने बताया कि रूम के अंदर खून का धब्बा या सिरिंज-टीरिंज जैसी कोई चीज नहीं देखी.
कुक ने कहा, ‘उनका रूम नंबर 10 था. रात में 9 नंबर का खाली रूम भी वे इस्तेमाल कर रहे थे. दोनों रूम में दो ही लोग थे… वह लड़की (निमिषा) और लड़का (आशिक). दोनों के बीच किसी तरह की अनबन या झगड़े की आवाज मैंने नहीं सुनी थी.’

जांच के घेरे में होमस्टे

पता चला है कि निमिषा और अशिक अली पिछले एक महीने में करीब पांच बार इस होमस्टे में आए थे. इस मामले में पुलिस होमस्टे के रिकॉर्ड और वहां मेहमानों को ठहराने के तरीके की भी जांच कर रही है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि मेहमानों को जरूरी आईडी के बिना ही वहां ठहरने दिया गया था. पुलिस ने होमस्टे को सील कर दिया है.

सड़क पर उतरे लोग, लव जिहाद का आरोप

निमिषा की मौत की खबर फैलने के बाद धरापुर और आजरा इलाके में लोगों ने खूब विरोध प्रदर्शन किया. शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने NH-17 पर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया. प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने इसे ‘लव जिहाद’ से जोड़कर भी आरोप लगाए, लेकिन पुलिस ने ऐसी किसी बात की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है.
NEWS SOURCE Credit : news18
" and revealed Ali's actions. "He is beating me faridabadnews faridabadnews24 Mystery deepens over homestay death; Nimisha had called her mother at 2 AM saying
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ड्रग्स, कैश और लग्ज़री SUV के साथ ‘लेडी डॉन’ पार्वती गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

September 26, 2026

दिल्ली-यूपी से हिसार आती थीं महिलाएं, होटलों में चल रहा था देह व्यापार, छापा पड़ा तो 22 युवतियां के साथ 19 युवक पकड़े

September 24, 2026

डंडे, पाइप और बेलन से किया हमला, गुरुग्राम में युवक ने लिव-इन पार्टनर को पीट-पीटकर मार डाला

September 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.