Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 10 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन फिर भी नहीं बची जान, फरीदाबाद में 250 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची की मौत

10 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन फिर भी नहीं बची जान, फरीदाबाद में 250 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची की मौत

faridabadnews24By faridabadnews24September 28, 2026No Comments2 Mins Read
Life lost despite a 10-hour rescue operation; 3-year-old girl who fell into a 250-foot-deep borewell in Faridabad dies.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद से एक दर्दनाक खबर है। फरीदाबाद में 250 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची की मौत हो गई है। उसे बचाने के लिए 10 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला था और सोमवार (28 सितंबर) सुबह करीब 4 बजे उसे बोरवेल से निकाला भी गया लेकिन जब उसे हॉस्पिटल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सोमवार सुबह रेस्क्यू के बाद क्या हुआ?

करीब 10 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्ची नेहा को सोमवार (28 सितंबर) सुबह करीब 4 बजे बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया था। जब उसे बाहर निकाला गया तो उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। बच्ची को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

कब हुआ था हादसा?

बच्ची हादसे का शिकार रविवार शाम करीब 7 बजे सीही गांव में हुई थी। ट्रैक्टर पर खेलते समय बच्ची का पैर फिसला और वह खुले बोरवेल में जा गिरी थी। सूचना मिलते ही NDRF और SDRF की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था।

अंधेरा होने के कारण बोरवेल के आसपास लाइटें लगाई गईं थीं और कैमरा अंदर भेजा गया था। रेस्क्यू के दौरान बच्ची के रोने की आवाज भी सुनाई देने की बात सामने आई थी।

करीब 15 साल पुराना था बोरवेल!

मिली जानकारी के मुताबिक, सीही गांव में नगर निगम की जमीन पर करीब 15 साल से बंद पड़ा एक बोरवेल था, जिसमें बच्ची गिरी। बच्ची के बोरवेल में गिरते ही आसपास मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिससे मौके पर ग्रामीण और बच्ची के परिजन पहुंचे। बच्ची के पिता रामदीन के मुताबिक, बोरवेल करीब 15 साल से बंद था। कुछ दिन पहले ही उसका ढक्कन हट गया था। बच्ची के पिता रामदीन ने बताया कि जिस समय ये हादसा हुआ, उस वक्त वह काम पर गए हुए थे। उन्हें ग्रामीणों से इस हादसे के बारे में पता चला। रामदीन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के निवासी हैं। वह कई सालों से सीही गांव में रह रहे हैं और मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी और बच्चे हैं।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Life lost despite a 10-hour rescue operation; 3-year-old girl who fell into a 250-foot-deep borewell in Faridabad dies.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद में बड़ा हादसा: दम घुटने से 29 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, घर के अंदर सीवर लाइन से फैली जहरीली गैस

September 27, 2026

बादशाह खान अस्पताल में 8 बेड के सहारे चल रहा मेडिकल वार्ड, फरीदाबाद में डेंगू के मरीज बढ़कर 21 हुए

September 27, 2026

फरीदाबाद निकाय आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश, 16 अक्टूबर के बाद गंदगी मिली तो नपेंगे अधिकारी!

September 27, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.