Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

faridabadnews24By faridabadnews24October 11, 2026No Comments2 Mins Read
Water tanker runs over one-year-old infant in Faridabad; family's joy turns to mourning.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद : फरीदाबाद के नहर पार क्षेत्र के सेक्टर-86 में एक दर्दनाक हादसे में पानी का टैंकर लेकर जा रहे ट्रैक्टर ने एक साल के मासूम बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। दुखद बात यह है कि 12 अक्टूबर को उसका पहला जन्मदिन था, लेकिन जन्मदिन से एक दिन पहले ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। बच्चे का परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है और फरीदाबाद में मजदूरी कर गुजर-बसर करता है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।

सड़क किनारे खेल रहा था मासूम

बच्चे के पिता जितेंद्र ने बताया कि शाम के समय उनका बेटा राहुल सड़क के किनारे बैठकर खेल रहा था। उस समय परिवार के सदस्य कमरे के अंदर बैठे हुए थे। कुछ देर बाद बाहर से बच्चों के शोर की आवाज सुनाई दी। जब वह बाहर पहुंचे तो देखा कि उनका बेटा ट्रैक्टर की चपेट में आ गया था। बताया जा रहा है कि पानी का टैंकर लेकर जा रहा ट्रैक्टर पीछे हटाते समय मासूम के सिर के ऊपर चढ़ गया। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

जन्मदिन से एक दिन पहले उजड़ गईं खुशियां

परिवार के मुताबिक, 12 अक्टूबर को राहुल का पहला जन्मदिन था। वह एक साल का होने के बाद जिंदगी के दूसरे साल में प्रवेश करने वाला था। परिवार अपने इकलौते बेटे के जन्मदिन को लेकर खुश था, लेकिन हादसे ने उनकी खुशियां छीन लीं। मध्य प्रदेश का रहने वाला परिवार फरीदाबाद में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ा

खेड़ी थाना पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 Water tanker runs over one-year-old infant in Faridabad; family's joy turns to mourning.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

बदरपुर बॉर्डर पर वाहनों की सघन जांच, CJP प्रदर्शन को लेकर फरीदाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कांग्रेस कार्यकर्ता हाउसअरेस्ट

October 10, 2026

फरीदाबाद में अवैध कालोनियों पर चला बुलडोजर

October 1, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.