Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » शख्स ने कार बेचने के बाद GPS और पुरानी चाबी की मदद से यूं चुरा ली गाड़ी, सेकंड हैंड कार खरीदने वाले सावधान!

शख्स ने कार बेचने के बाद GPS और पुरानी चाबी की मदद से यूं चुरा ली गाड़ी, सेकंड हैंड कार खरीदने वाले सावधान!

faridabadnews24By faridabadnews24October 18, 2026No Comments2 Mins Read
A man stole back the car he had sold by using its GPS and the old key—a warning for those buying second-hand vehicles!
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिल्ली में एक शख्स ने अपनी सेडान कार बेचने के बाद उस कार में पहले से लगे जीपीएस और अपने पास मौजूद तीसरी चाबी के जरिए उसे वापस चुराने की साजिश रची, जिसमें उसका एक फ्रेंड भी शामिल था। दिल्ली पुलिस ने इस केस में 2 आरोपियों योगेश दहिया और साहिल रोहिल्ला को अरेस्ट कर लिया है। जानें ये पूरा मामला क्या है।

दिलशाद गार्डन में खड़ी किए जाने के महज 4 मिनट में चुरा ली कार

बता दें कि पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की कार और 89 हजार 500 रुपये कैश बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता की तरफ से 8 अक्टूबर को दिलशाद गार्डन के इलाके में कार खड़ी किए जाने के महज 4 मिनट के भीतर ही वह चोरी हो गई थी। उस गाड़ी में 2 लाख रुपये रखे थे।

कार ढूंढने के लिए पुलिस ने खंगाल डाले 100 से ज्यादा CCTV

इस वारदात की खबर मिलने और FIR दर्ज होने के बाद, पुलिस टीमों ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और ‘फास्टैग’ की डिटेल का एनालिसिस किया। इसके माध्यम से कार के वर्तमान में हरियाणा के सोनीपत में होने का इशारा मिला, जहां कार के रजिस्टर्ड मालिक योगेश दहिया की पहचान संदिग्ध के तौर पर हुई।

योगेश और उसके दोस्त ने यूं चुराई थी कार

पुलिस के एक सीनियर अफसर ने कहा, ‘योगेश दहिया ने GPS डिवाइस की मदद से कार की करेंट लोकेशन का पता लगाया और फिर अपने फ्रेंड रोहिल्ला के साथ मिलकर अपने पास रखी पुरानी चाबी का प्रयोग करके कार चुरा ली। हालांकि, बाद में पकड़े जाने से बचने के लिए योगेश दहिया ने गाड़ी को रोहिल्ला के पास छिपाकर रखा था।’

योगेश और रोहिल्ला के पास से कैश भी हुआ बरामद

दिल्ली पुलिस ने योगेश दहिया के घर से 39 हजार 500 रुपये और रोहिल्ला के पास से 50 हजार रुपये रिवकर किए हैं। पूछताछ के दौरान, साहिल रोहिल्ला ने कबूल किया कि उसने चोरी की रकम में से 25 हजार रुपये खर्च कर दिए थे। इससे पहले, हाल ही में पुलिस ने पूर्वी दिल्ली में चोरी के 43 मोबाइल बरामद किए थे। इस मामले में 27 साल की युवती को गिरफ्तार किया गया था।

NEWS SOURCE Credit : indiatv

A man stole back the car he had sold by using its GPS and the old key—a warning for those buying second-hand vehicles! faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

विजय भारद्वाज प्रोडक्शन का ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत भव्य रूप से लॉन्च, बॉलीवुड, खेल जगत और समाज की जानी-मानी हस्तियों ने की शिरकत

October 16, 2026

17 साल की नाबालिग मां के नवजात को बेचने का आरोप, प्राइवेट अस्पताल सील, इंसानियत शर्मसार!

October 15, 2026

जानिए कब-कौन से हुए धरना प्रदर्शन, 1990 के दशक में हुई थी शुरूआत, जंतर मंतर का इतिहास

October 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.