Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सरकार के दो साल पूरे होने पर CM सैनी ने गिनाईं उपलब्धियां, ‘हमने पिछले 2 वर्षों में 46,500 युवाओं को सरकारी नौकरी दी है’

सरकार के दो साल पूरे होने पर CM सैनी ने गिनाईं उपलब्धियां, ‘हमने पिछले 2 वर्षों में 46,500 युवाओं को सरकारी नौकरी दी है’

faridabadnews24By faridabadnews24October 18, 2026Updated:October 18, 2026No Comments4 Mins Read
As his government completes two years, CM Saini lists achievements: 'We have provided government jobs to 46,500 youths over the last two years.'
IMAGES SOURCE : GOOGLE

चंडीगढ़ : हरियाणा में नायब सरकार के तीसरे कार्यकाल के 2 साल पूरे होने पर आज मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे किए हैं। सीएम ने हरियाणा प्रदेश के जन-जन को पर्वों की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि स्वीडन की कंपनियों के साथ भागीदारी स्थापित करना और इस दौरान प्रमुख औद्योगिक कंपनियों के साथ कहीं बैठक के माध्यम से वार्तालाप चर्चा भी हुई है। इन बैठकों में 4000 करोड रुपए के निवेश के लिए सहमति बनी है। इससे प्रदेश में 11000 से अधिक नए रोजगार के अवसर खड़े होंगे। पिछले दिनों सिंगापुर का भी दौरा किया था उस दौरान विभिन्न कंपनियों के साथ भी बातचीत हुई, 5500 करोड रुपए के निवेश के लिए वहां पर भी सहमति बनी।

आज हरियाणा की जनता के विश्वास से, आशीर्वाद से और सहयोग से बनी हमारी डबल इंजन सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल का 2 वर्ष पूरे हुए। मैं हमारे ऊपर विश्वास करने के लिए प्रदेशवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। जनता ने जो जिम्मेदारी हमें सौंपी है उसे हम सेवा भाव, ईमानदारी और पूरी जवाब देही के साथ निभा रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से गहरा जुड़ाव है। प्रधानमंत्री ने देश को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने का आत्मविश्वास दिया है। प्रधानमंत्री ने प्रदेश को 86 हजार करोड रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उनकी प्रेरणा से हरियाणा ने सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने की व्यवस्था अपनाई।

प्रधानमंत्री ने जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में हरियाणा अग्रणी योगदान दे यही हमारा प्रण है। हमारी सरकार किसान की सभी फसलें MSP पर खरीद रही हैं। खरीफ सीजन 2024 में देर से बारिश होने पर किसानों की मदद के लिए ₹2000 प्रति एकड़ की दर से 1345 करोड रुपए बोनस के रूप में देने का काम किया है। सीएम ने बताया कि पिछले दो वर्षों में 7882 करोड रुपए की राशि किसानों के खाते में पहुंचाने का काम किया। बाजरे की भावांतर भरपाई के रूप में एक लाख 56000 किसानों को 360 करोड रुपए की राशि उनके बैंक खाते में पहुंचाने का काम किया।

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना और मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 100 वर्ग गज तथा शहरी क्षेत्र में 30 वर्ग गज के प्लाट की रजिस्ट्री पर स्टांप ड्यूटी भी फ्री की। गरीब के सर पर छत उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 156000 मकान दिए गए। गरीब परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है । अब तक 14 लाख 65 हजार लाभार्थियों को 380 करोड रुपए की सब्सिडी दी गई है।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1 लाख 50 हजार 538 सोलर रूफटॉप लगाए जा चुके हैं। सफाई कर्मचारी की कार्य के दौरान मृत्यु होने पर दुर्घटना बीमा राशि ₹5 लाख से बढ़ा कर के 10 लाख रुपए की गई। इन दो वर्षों में हरियाणा प्रदेश के युवाओं के विश्वास को इस सरकार ने और मजबूत किया। हमने बिना पर्ची बिना खर्ची के पिछले 2 वर्षों में 46,500 युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। इन्हें मिला करके पिछले 12 वर्षों में लगभग 2 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। हमने जुलाई 2025 में CET परीक्षा का सफल आयोजन करवाया जिसमें 13 लाख 48 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया। हमारे संकल्प पत्र के वायदे के अनुसार परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने का खर्चा सरकार ने वहन किया। युवाओं को आधुनिक कौशल सीखने के लिए गुरुग्राम और फरीदाबाद में सेंटर आफ एक्सीलेंस स्थापित किए गए।

साथ ही करनाल, पानीपत और पंचकूला में तीन जिला कौशल केंद्र भी खोले गए। शिक्षा के क्षेत्र में भी पिछले दो वर्षों से मजबूती से सरकार ने काम किया है। पिछले 12 वर्षों में प्रदेश में 84 राजकीय महाविद्यालय खोले गए। प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। सीएम ने कहा कि हरियाणा की जनता ने तीसरी बार आशीर्वाद देकर हमें सेवा का मौका दिया। सभी प्रदेशवासियों को तीसरे कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

500 youths over the last two years.' As his government completes two years CM Saini lists achievements: 'We have provided government jobs to 46 faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव, जानें किसे और कैसे मिलेगा 2100 रुपये का लाभ

October 15, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

दिल्ली-यूपी से हिसार आती थीं महिलाएं, होटलों में चल रहा था देह व्यापार, छापा पड़ा तो 22 युवतियां के साथ 19 युवक पकड़े

September 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.