
पानीपत : हरियाणा राज्य सतकर्ता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पानीपत में कारर्वाई करते हुए रिश्वत लेने के आरोप में फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। पानीपत में खुद को पुलिस अधिकारी बताकर शिकायत का निपटारा कराने के बदले 10 हजार रुपये मांगने वाले को गिरफ्तार किया गया।
पति पत्नी के लड़ाई झगड़े के मामले में समझौता करवाने के नाम पर पुलिसकर्मी की शह पर रिश्वत मांगने के आरोप में दलाल(फर्जी पुलिसकर्मी)को ACB की टीम ने गिरफ्तार किया। ACB की टीम ने दलाल को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। डीएसपी बोले, पुलिसकर्मी से भी पूछताछ चल रही है। पर्याप्त सबूत मिले तो पुलिस कर्मी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता का आरोप राजू पुलिसकर्मी और दलाल द्वारा 2 लाख रुपये की डिमांड की गई थी लेकिन 35 हजार में डील फाइनल हुई। 10 हजार पहले 25 हजार रुपये 2 दिन बाद देने की डील हुई थी। शिकायतकर्ता ने 10 हजार देकर ACB से रंगे हाथों गिरफ्तार करवाया ।
शिकायतकर्ता बोला मैं दशहरे वाले दिन जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड करने वाला था इन्होंने मुझे इतना ज्यादा टॉर्चर कर रखा था। ₹500000 लोन लेकर पुलिस कर्मियों को रिश्वत दी है।शिकायतकर्ता ने बताया कि पैसे लेने के लिए गाड़ी में राजू पुलिसकर्मी और दलाल दोनों साथ में आए थे। चौंकी के बाहर 10 हजार रुपये लिए है। पत्नी तलाक देने के नाम पर ₹200000 मांग रही थी। इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसीबी ने लोगों से रिश्वत मांगने की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1064 या 1800-180-2022 पर देने की अपील की है। मामले की जांच जारी है।
NEWS SOURCE Credit : punjabkesari
