Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद में करवा चौथ के दिन घरेलू कलह से परेशान व्यक्ति ने पिया तेजाब, हालत गंभीर

फरीदाबाद में करवा चौथ के दिन घरेलू कलह से परेशान व्यक्ति ने पिया तेजाब, हालत गंभीर

faridabadnews24By faridabadnews24October 30, 2026No Comments2 Mins Read
In Faridabad, a man distressed by domestic strife consumed acid on the day of Karwa Chauth; his condition is critical.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद : फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में घरेलू कलह से परेशान एक व्यक्ति ने करवा चौथ के दिन घर में रखा तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए बीके नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से मनमुटाव चल रहा था और व्यक्ति पिछले पांच दिनों से घर से लापता था।

पांच दिन से घर से गायब था अमरजीत

नेहरू कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय अमरजीत राजमिस्त्री का काम करता है, जबकि उसकी पत्नी सुमन (30) एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। परिजनों के मुताबिक, अमरजीत पिछले पांच दिनों से घर से लापता था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को लेकर भी परिजन चिंतित थे।

घर लौटा तो परिवार को लगा, अब सब ठीक हो जाएगा

परिजनों के अनुसार, अमरजीत वीरवार सुबह घर लौटा था। उसे वापस देखकर परिवार को उम्मीद थी कि अब हालात सामान्य हो जाएंगे। हालांकि, पति-पत्नी के बीच मनमुटाव बरकरार था। इसी दौरान अमरजीत ने घर में रखा तेजाब पी लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तुरंत बीके नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया।

12 साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चे हैं

परिवार के मुताबिक, अमरजीत की शादी करीब 12 साल पहले अमृतसर निवासी सुमन से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी के चलते अमरजीत पांच दिन पहले घर छोड़कर चला गया था।

शिकायत मिलने पर जांच करेगी पुलिस

डबुआ थाना पुलिस के मुताबिक, फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

a man distressed by domestic strife consumed acid on the day of Karwa Chauth; his condition is critical. faridabadnews faridabadnews24 in Faridabad
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

हाईवे से जुड़ेगा NIT, फरीदाबाद में जाम की झंझट होगा खत्म, नीलम पुल और सर्विस रोड के नीचे बनेगा अंडरपास

October 28, 2026

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपितों को दबोचा, सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने की रंजिश में घर पर की फायरिंग

October 24, 2026

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.