महानगर अध्यक्ष गौरव शर्मा ने चीन हमले में हुए शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पित की हैं।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा युवा टीम,उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष गौरव शर्मा ने गलवान घाटी में चीन की सेना द्वारा भारतीय सैनिकों पर कायराना हमले की कडी निंदा करते हुए शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की हैं। गौरव शर्मा ने चीन की नापाक हरकतों पर केन्द्र सरकार से चीन से व्यापारिक रिश्ते खत्म करने की अपील की हैं। उन्होंने सरकार से अपील की हैं कि चीनी सामान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगनी चाहिए।
