फरीदाबाद : डिस्टेंस सत्याग्रह आंदोलन का 18 वा दिन था आज से बाबा राम केवल अनशन कारी जी ने अन्न का त्याग कर दिया और कहा सरकार करोना काल में तानाशाही और अत्याचार का पूरा प्रयोग कर रही है जो लोकतंत्र व देश का विनाश करने पर तुले हैं पूरे हरियाणा में पत्रकारों, आरटीआई एक्टिविस्ट व समाजसेवियों पर उत्पीड़न व फर्जी मुकदमें बनाना बंद किया जाए व फर्जी मुकदमे रद्द किए जाएं और उनकी चरित्र हनन की क्षतिपूर्ति की जाए, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो व निष्पक्ष जांच उच्च अधिकारियों से कराई जाए राजनीतिक षड्यंत्र के तहत पूरे हरियाणा में जिस तरीके से दमन चक्र चल रहा है घोर निंदनीय है
आज राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी राजस्थान श्री राजेश आर्य जी ने अपने राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय दिनेश सुंद्रियाल जी आह्वान पर बाबा राम केवल जी को उनकी मांगों के लिए अपनी पार्टी की ओर से पुरजोर समर्थन दिया
हम संघर्ष करेंगे, डट कर खड़े रहेंगे जब तक प्रशासन, सरकार हमारी बात नहीं सुन लेता मांग नहीं मान लेता
आज समर्थन में राजेश आर्य, नरेंद्र कुमार, आरसी शर्मा, उमेश कुंडू, जग विजय, सुमित रावत, विजय राजेश शर्मा, हेमंत कुमार, राज सिंह, परमिता चौधरी, जसवंत पवार, नरेश मदीरत्ता, महिमा मेंदीरत्ता, अमन शर्मा, महेश चंदीला आदि मौजूद रहे
