Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » परीक्षाओ के नाम पर छात्रों की जान से खिलवाड़ ना करे खट्टर सरकार : कृष्ण अत्री

परीक्षाओ के नाम पर छात्रों की जान से खिलवाड़ ना करे खट्टर सरकार : कृष्ण अत्री

faridabadnews24By faridabadnews24June 20, 2020No Comments2 Mins Read
फरीदाबाद। आज एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने सभी कोर्सो के फाइनल ईयर, री-अपीयर के छात्रों को बिना परीक्षा लिए पास करवाने के लिए हरियाणा सरकार में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की अनुपस्थिति में उनके निजी सचिव राजेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कृष्ण अत्री ने मंत्री मूलचंद शर्मा से फ़ोन पर बात की तथा मूलचंद शर्मा ने आश्वस्त किया की मुख्यमंत्री के सामने इस मांग को रखेंगे।
इस दौरान प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने कहा कि जहाँ कोविड-19 के चलते हुए पूरा देश त्राहि-त्राहि कर रहा है वहीं मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने प्रदेश के फाइनल ईयर, री-अपीयर के छात्रों को मौत के मुँह में धकेलने का पूरा इंतजाम कर लिया है। उन्होंने कहा कि जहाँ नॉन फाइनल ईयर एवं गैर हरियाणवी फाइनल ईयर के छात्रों को बिना परीक्षा के पास करने का फैसला लिया है वहीं फाइनल ईयर एवं री-अपीयर के छात्रों के साथ भेदभाव करते हुए उन्हें परीक्षा देने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा एनएसयूआई हरियाणा एवं प्रदेश के छात्रों द्वारा की जा रही मांग को दरकिनार करते हुए कल कई यूनिवर्सिटियों ने अपनी फाइनल ईयर एवं री-अपीयर के छात्रों की डेट शीट भी जारी कर दी है जबकि ट्रांस्पोर्टशन और होस्टल में रहने की भी व्यवस्था नही है। ऐसे में एक जिले से दूसरे जिले में परीक्षा देने के लिए जाने वाले छात्र कैसे तो दूसरे जिलों में जायेंगे और जब रुकने की व्यवस्था ही नही है तो कहाँ रुकेंगे।
कृष्ण अत्री ने खट्टर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि खट्टर सरकार का छात्र विरोधी चेहरा समय समय पर उजागर होता रहता है। एक तरफ तो मुख्यमंत्री खट्टर इलेक्शन के समय में ‘हरियाणा एक, हरियाणवी एक’ का नारा देते है और दूसरी तरफ हरियाणा के ही छात्रों को 2 वर्गों में बाँटकर भेदभाव करते है। हरियाणा में नॉन फाइनल ईयर के छात्रों को बिना परीक्षा के प्रोमोशन दे देते है और फाइनल ईयर एवं री-अपीयर वाले छात्रों को परीक्षा देने के आदेश देते है। और तो और फाइनल ईयर के गैरहरियाणवी छात्रों को भी जनरल प्रोमोशन दे देते है। ऐसे में खट्टर सरकार का ‘हरियाणा एक, हरियाणवी एक’ का नारा झूठा साबित होता हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार को डेट शीट को रद्द करते हुए सभी कोर्सो के फाइनल ईयर एवं री-अपीयर के छात्रों को नॉन फाइनल ईयर के छात्रों की तर्ज पर पास कर देना चाहिए।
इस मौके पर ओंकार पंडित मौजूद रहे।
faridabadnews24 Khattar government should not play with the lives of students in the name of examinations: Krishna Atri
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.