राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा का प्रकल्प गौसेवा अभियान के तहत आज विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच सीकर की टीम द्वारा योग किया गया फ़िर
आषाढ कृष्णा अमावस्या सूर्यग्रहण के उपलक्ष्य में तारीख 21-6-2020 रविवार को राष्ट्रीय महिला जागृति मंच सीकर की टीम द्वारा सभी के सहयोग से कामधेनु चिकित्सालय, और श्री करणी माता गौशाला चेलासी – सीकर में, घायल, दुर्घटनाग्रस्त, असहाय, बीमार, व पीड़ित गायों की सेवा के लिए, एवं गौ पुष्ट्यर्थ, गौ पूजन व गौ सवामणी का आयोजन किया गया ! जिसमें 200 किलो गेहूँ का दलिया, 80 किलो गुड़, 2 पीपा तेल का, अजवायन, मैथी, नमक मिश्रित लापसी बनाकर गायों को खिलाई गई। मीडिया प्रभारी अनिता शर्मा ने बताया कि सभी ने गौ पूजन करके हरा चारा व गुड़ खिलाकर गौमाता का आशीर्वाद लिया! इस अवसर पर जिला संयोजक मीराँ कुमावत, हेमलता मिश्रा, कलावती दादलीका, संपत सिहोटिया, सपना अग्रवाल शान्ति देवी, शकुन्तला सोनी, रचना सोनी, सुनिता कुमावत, भाविका कुमावत, मधु घट्ठेलवाल राधिका मिश्रा, राजेन्द्र दादलीका, महेश सिहोटिया, ओमप्रकाश कुमावत, गजानन्द सोनी, मक्खनलाल सोनी, मुकेश सोनी, शिवदयाल कुमावत, आनंद सिंह कविया, भवानीपुरा , पंकज सिहोटिया, मोहित दादली का कुलदीप शर्मा, मोहित घट्ठेल वाल मयंक कुमावत, राघव मिश्रा,आदि उपस्थित रहे!
जिलाध्यक्ष हेमलता मिश्रा ने सभी को धन्यवाद दिया और कहा भविष्य में भी हमारी टीम धार्मिक व सेवा के कार्य करती रहेगी! ?
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा ने सीकर टीम को और सीकर जिलाध्यक्ष हेमलता मिश्रा को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है
