फरीदाबाद : मुंबई में ताज हमले के दौरान आतंकवादियों से लोहा लेने वाले पैरा कमांडो में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। पूर्व पैरा कमांडो बाद में हरियाणा पुलिस में विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ)के रूप में नियुक्त हुए। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। इस जांबाज ने मालदीव के राष्ट्रपति को बचाने वाले ऑपरेशन में भी अहम भूमिका निभाई थी। उनकी वीरता के लिए कई पुरस्कार भी प्रदान किए जा चुके हैं। शहरवासियों ने इस जांबाज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
