फरीदाबाद : मन मे ठान ले तो हर मुश्किल काम आसान हो जाता है और यह कर दिखाया बसीरवास के सुखवीर ने ।सुखवीर ने शिव मन्दिर बसीरवास में पिछले करीब 2 महीनों की अथक मेहनत व लगन से 500 पौधों को तैयार कर दिया। इस काम के लिए ग्रामीण देवेन्द्र , राजेश , कुलदीप मेम्बर , प्रयास एक कोशिश संगठन से नमन शर्मा , अमित आदि ने मिल कर सुखवीर को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।
नमन शर्मा व कुलदीप मेम्बर ने बताया कि सुखवीर हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं और हमें प्रकृति से जुड़ना चाहिए। लॉकडाउन की अवधि में करीब 2 महीने से लगातार पौधों को पानी देना,उनको खाद आदि देना व दवा आदि के द्वारा सुखवीर ने पौधे तैयार कर एक मिसाल कायम की है।हम सभी अपने आसपास पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए और परिंदों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था भी करनी चाहिए।

