फरीदाबाद : मानवता का असीम परिचय देते हुए बालाजी गैस सर्विस (एलपीजी)इण्डेन डिस्ट्रीब्यूटर के चेयरमैन रामकुमार ने एसजीएम नगर ए ब्लॉक निवासी तारा पत्नी किरन की मदद करते हुए उसे एक भरा हुआ सिलैण्डर,रेगयूलैटर एक सुरक्षा हौजपाईप दिया है। इस मौके पर राजकुमार ने कहा कि मनुष्य को इंसानियत के नाते एक दूसरे की मदद करनी चाहिए यही सच्ची मानवता है मानवता धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं इसका उल्लेख सभी धार्मिक ग्रंथो में किया गया है।
श्री कुमार ने कहा कि तारा के घर इण्डेन का सिलेण्डर इस्तेमाल होता था और वह अचानक फट गया उसके घर का चूल्हा बुझ गया था जिसकी सूचना उन्होंने इण्डेन कंपनी मालिको को कर दी थी उनकी सोच है कि किसी के घर का चूल्हा नहीं बुझना चाहिए इसलिए तारा को उन्होंने निशुल्क गैस सिलैण्डर रेगयूलैटर व हौजपाईप देकर मदद की है।
गौरतलब है कि 10 जून को एसजीएम नगर ए ब्लॉक निवासी तारा की बेटी निशा अपने घर में गैस के चूल्हे पर खाना बना रही थी कि अचानक रेगयूलेटर में आग लग गई और देखते ही देखते लपटे तेज हो गई और सिलैण्डर फट जिससे कोई जान का नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन तारा का सारा घरेलू सामन जलकर खाक हो गया था जिसकी शिकायत उसने गैस ऐंजेसी मालिक रामकुमार व पुलिस थाने में की थी।
