फरीदाबाद : जननायक जनता पार्टी के युवा नेता संजय डागर ने कहा है कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन की भर्तियों से लिखित परीक्षा को खत्म करने की मांग की गई है डागर ने कहा है कि इन भर्तियों में प्रत्यक्ष साक्षात्कार द्वारा भर्ती की जानी चाहिए जो पहले भी होती रही हैं जज्बा नेता ने कहा कि ग्रामीण अंचल से जुड़े बेरोजगार युवाओं को इससे ज्यादा फायदा होगा क्योंकि वह शहरी बच्चों की अपेक्षा कम तैयारी कर पाते हैं जिससे वे लिखित परीक्षाओं में अच्छा नहीं कर पाते हैं
इससे उनको भी मौका मिल सकता है हम शीघ्र ही सभी युवा कार्यकर्ता डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला जी के समक्ष इस मांग को रखेंगे और इस संदर्भ में उनको एक ज्ञापन भी दिया जाएगा दुष्यंत चौटाला यह बात लगातार दोहराते हैं कि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा और रोजगार दिया जाए उक्त बातें उन्होंने एक प्रेस नोट जारी करते हुए कही डागर ने कहा है कि दुष्यंत चौटाला इस मांग पर जरूर अमल करेंगे
