Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नालों की सफाई जस की तस, बजट 2.5 करोड़ का

नालों की सफाई जस की तस, बजट 2.5 करोड़ का

faridabadnews24By faridabadnews24June 27, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : नगर निगम हर वर्ष मानसून से पहले नालों की सफाई पर करीब 2.5 करोड़ रुपये खर्च करता है, मगर बारिश होते ही नालों की गंदगी और पानी आवेरफ्लो होकर सड़कों पर दिखता है। अबकी भी ऐसे ही हालात दिख रहे हैं। हालांकि नगर निगम अधिकारी प्रमुख 32 नालों की सफाई के मामले में बेहतरी का दावा कर रहे हैं। जागरण ने जब शुक्रवार को प्रमुख नालों पर नजर डाली, तो कई नाले गंदगी से भरे पड़े थे।

सिटी पार्क से महावीर कॉलोनी और बल्लभगढ़ से मोहना रोड की ओर जाने वाले नाले का बुरा हाल था। सुभाष कॉलोनी के नाले पर स्लैब नहीं है। मलेरना रोड के नाले का भी हाल खराब दिखा। उधर, एनआइटी दो नंबर जाट धर्मशाला के सामने वाले नाले का भी हाल बेहाल दिखा। यहां पॉलीथिन से नाला जाम था। एनआइटी के एसी नगर और नेहरू ग्राउंड के नाले की भी सफाई नहीं हुई। ऐसी स्थिति तब है, जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मानसून के मद्देनजर निगम अधिकारियों को 20 जून से पहले ही सभी नालों की सफाई के आदेश दिए थे।
वर्जन..

निगम अधिकारी और ठेकेदार मिलकर सारी गड़बड़ करते हैं। करोड़ों रुपये यूं ही खर्च कर देते हैं। अगर सही तरीके से काम हो, तो दिखे भी। मैंने सदन की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया था, लेकिन अनसुना कर दिया गया।

-दीपक चौधरी, पार्षद, वार्ड 37 मानसून आने पर ही अधिकारियों को नालों की सफाई याद आती है। सफाई के लिए पहले ही प्लानिग होनी चाहिए, ताकि काम होने पर सफाई दिखे।

-गजराज नागर, वाइस चेयरमैन, कन्फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए। किस नाले की कब सफाई हुई और कितना खर्च हुआ, इसकी निगरानी होनी चाहिए। इसका ब्यौरा बड़े नालों के आसपास बोर्ड पर चस्पा हो, तभी पारदर्शिता आएगी।

-मुकेश शर्मा, पूर्व वरिष्ठ उप महापौर। काफी हद तक नालों की सफाई हो चुकी है। कई जगह थोड़ा-बहुत काम चल रहा है। जनजागरूकता की कमी है। इधर-उधर पॉलीथिन न फेंके। हम प्रयासरत हैं कि जल्द नालों की सफाई का काम पूरा हो। जहां नाले साफ नहीं हुए, उस जोन के संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

-डॉ.यश गर्ग, निगमायुक्त।

budget of 2.5 crores Cleaning of drains remains the same faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.