फरीदाबाद : सेक्टर-23 में रहने वाले 35 वर्षीय युवक की मौत, नहाते समय करंट लगा
फरीदाबाद : संजय कॉलोनी, सेक्टर-23 में रहने वाले 35 वर्षीय राजेश की बाथरूम में नहाते समय करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को राजेश बाथरूम में नहा रहा था। बाथरूम में बल्ब का टूटा हुआ होल्डर लगा हुआ था। इस होल्डर के पास तेल का पाउच रखा था।
राजेश ने नहाते समय जैसे ही तेल का पाउच लेने के लिए हाथ बढ़ाया, तो उसका हाथ होल्डर से छू गया। इससे राजेश को करंट लग गया और वह बेहोश हो गया। स्वजन उसे उपचार के लिए बादशाह खान अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।