Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आंकड़ा 500000 पार देश में कोरोना मरीजों का

आंकड़ा 500000 पार देश में कोरोना मरीजों का

faridabadnews24By faridabadnews24June 27, 2020No Comments3 Mins Read

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना वायरस का कहर इतना बढ़ चुका है कि संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी पांच लाख से ज्यादा हो चुका है. वहीं अब देश में कोरोना वायरस के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में एक दिन में पांच हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हुई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक देश में आज सुबह तक कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 490,401 थी. हालांकि देश में कोरोना वायरस के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु के ताजा आंकड़े जोड़ दिए जाएं तो देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या पांच लाख की संख्या को पार कर चुकी है.

covid19india.org के मुताबिक देश में अब कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 5 लाख से ज्यादा हो चुकी है. महाराष्ट्र में जहां 5024 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है तो वहीं देश की राजधानी दिल्ली में 3460 नए कोरोना वायरस के मरीज सामने आए हैं. इसके अलावा तमिलनाडु में 3645 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं. हालांकि देश में कुल कोरोना मरीजों के आधिकारिक आंकड़े अगले दिन सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के जरिए जारी किए जाएंगे.

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के पांच हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में 5024 नए कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि के साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा 1.5 लाख के पार हो चुका है. अब तक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 152765 मरीज कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं.

महाराष्ट्र में कोरोना से कितनी मौतें?

इसके अलावा महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है. महाराष्ट्र में 175 और लोगों की कोरोना वायरस के कारण जान चली गई. राज्य में अब तक 7106 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है.

वहीं महाराष्ट्र में अब कोरोना वायरस के 65829 एक्टिव केस हैं. इसके अलावा राज्य में लगातार कोरोना मरीजों का इलाज भी किया जा रहा है. राज्य में 2362 और लोगों के साथ ही अब तक राज्य में कोरोना वायरस के 79815 मरीज रिकवर हो चुके हैं.

मुंबई में कितने कोरोना मरीज?

महाराष्ट्र में मुंबई कोरोना वायरस के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित है. मुंबई में 1297 नए कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही मुंबई में अब तक कोरोना वायरस के 72175 मरीज सामने आ चुके हैं. वहीं मुंबई में 73 और मौतों के साथ अब तक 4179 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है. फिलहाल मुंबई में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 28244 है.

faridabadnews24 Figure of corona patients in 500000 cross country
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बोला- 70 साल में एक इंच विदेशी जमीन पर नहीं किया कब्जा, भारतीय सेना की कार्रवाई से बौखलाया चीन

September 2, 2020

11 लाख रु. लीटर है कीमत, इस जीव के नीले खून से बनेगी कोरोना वैक्सीन

August 10, 2020

केरल: कोझिकोड हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 18 पहुंचा, विमान के हो गए थे दो टुकड़े

August 8, 2020
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.