फरीदाबाद : पेट्रोल और डीजल के दामों की जा रही लगातार बढ़ोत्तरी को लेकर बहुजन समाज पार्टी(बसपा) ने सेक्टर-12 लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन में उपाध्यक्ष उपकार सिंह, अशोक शास्त्री, विजय मुजैड़ी, मन्नू बल्लभगढ़ अध्यक्ष, राम सिंह प्रभारी बल्लभगढ़ ने कहा है कि कोरोना के चलते पहले ही हर व्यक्ति, हर वर्ग आर्थिक रूप से परेशान हैं। उस पर से डीजल-पेट्रोल के दामों में हो रही लगातार महंगाई से हर व्यक्ति त्रस्त है। आम आदमी की परेशानी को देखते हुए सरकार पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम तुरंत घटाए।
धरने का नेतृत्व बसपा के जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी कर रहे थे। प्रदर्शन में नीरज, अनिल भारती, सुखवीर, सतीश, टीकम गौतम, राजकुमार, महेश कुमार, धर्मवीर, रामरत्न मौर्य, डॉ. अशोक, मोहम्मद इकबाल, महेंद्र सिंह, महाबीर सिंह, धर्मेंद्र सागर, भमर सिंह, दुर्जन सिंह, धर्मपाल सिंह, जयपाल सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे ।
