बल्लभगढ़ : पुलिस ने गांव सिही में एक कार से सात पेटी देसी शराब और एक पेटी बीयर बरामद की है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थाना सेक्टर-8 पुलिस को मुखबिर की सूचना पर सिही में यह कार्रवाई की। यहां पुलिस ने कार को रोक कर तलाशी ली, तो डिग्गी में से सात पेटी देसी शराब के पव्वा और एक पेटी बीयर बरामद हुई। थाना सेक्टर-8 प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि एक युवक का नाम अनिल कुमार है, वह सेक्टर-3 में किराये के मकान में रहता है। दूसरा कपिल गांव सिही का रहने वाला है।
