राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा ने आज डॉक्टर डे पर 30 डॉक्टर्स को सम्मानित कर सभी डॉक्टर्स को बधाई देते हुए कहा कि आजतक हम लोगो से सुनते आये थे कि डॉक्टर भगवान का रूप होता है लेकिन इस कोरोना काल मे यह भगवान का साक्षात रूप देखने को मिला है। लगातार 3 महीने से भारत देश के डॉक्टर्स व उनकी समस्त टीम कोरोना महामारी से ग्रसित मरीजों के इलाज ओर देखभाल में लगी हुई है। डॉक्टर द्वारा अपनी जान को जोखिम में डाल कर किया गया यह बहुत ही सराहनीय व हिम्मत वाला काम है।
अम्बिका शर्मा जी ने राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की तरफ आज डॉक्टर्स डे पर 30 डॉक्टर्स को सम्मानित करके उनका हौसला बढ़ाया। अम्बिका शर्मा जी ने कहा है कि डॉक्टर के कार्यक्षेत्र को दिल से नमन करती हूं एक डॉक्टर ही होता है भगवान के बाद जो हम को कष्ट और संकट के समय उम्मीद देता है सहारा देता है
अम्बिका शर्मा जी ने आमजन से आग्रह किया है कि डॉक्टर का सम्मान करें और उनको सहयोग भी करे
