फरीदाबाद: पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही लगातार वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी में सवार होकर सेक्टर-12 लघु सचिवालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। वहीं राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार गुलिया को सौंपा।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कांग्रेसी नेता लखन सिगला कर रहे थे। सिगला ने ज्ञापन में कहा है कि यदि पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दाम सरकार ने वापस नहीं लिए, तो कांग्रेसी आंदोलन शुरू कर देंगे। प्रदर्शनकारियों में पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, रोहित सिगला, गोविद कौशिक, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज, रेणु चौहान, अनुज शर्मा, राजेश खटाना, कर्मबीर खटाना, युवा कांग्रेस फरीदाबाद के अध्यक्ष नितिन सिगला, दीपक रावत, नीरज गुप्ता, बालू सिंह मौजूद थे।
