नई दिल्ली – बॉलीवुड के फेमस रैपर हनी सिंह अपने बेहतरीन गानों और रैप के लिए जाने जाते हैं। हनी सिंह अपने गानों के साथ ही अपनी फिटनेस का भी ध्यान रखते हैं। वहीं लॉकडाउन में हनी सिंह ने अपनी फिजीक को तेजी से इंप्रूव किया है। हनी सिंह के ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें आपको यकीनन हैरान कर देंगी। उनकी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वह अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं।
रैपर हनी सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैंं। इन तस्वीरों में आप उनकी मस्कुलर बॉडी को देखकर हैरान रह जाएंगे। हनी सिंह की ये तस्वीरें उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
हनी सिंह की इन तस्वीरों में उनका मोटापा पूरी तरह से गायब हो गया है और शर्टलेस अवतार में हनी सिंह अलग ही लुक में दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हनी सिंह ने कैप्शन में लिखा, ‘देखिए मेरे लेटेस्ट बॉडी ट्रांसफॉर्मेंशन की तस्वीरें। लॉकडाउन में की गई मेहनत।’
तस्वीरों से साफ है कि हनी सिंह ने लॉकडाउन के बीच मिले खाली समय में जमकर पसीना बहाया है और मोटापे से छुटकारा भी पा लिया है। बीते दिनों हनी का वजन तेजी से बढ़ता नजर आया था। तस्वीरों से साफ है कि हनी सिंह ने लॉकडाउन के बीच मिले खाली समय में जमकर पसीना बहाया है और मोटापे से छुटकारा भी पा लिया है।
ट्रांसफॉर्मेंशन की तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट्स कर हनी सिंह की तारीफ कर रहे हैं। उनके फैंस का कहना है कि वह दोबारा अपने फेवरेट स्टार को इस अंदाज में देखकर बहुत खुश हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ‘बधाई हो शेरा’। वहीं दूसरा फैन लिखता है- वापस शेप में आने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत है। मुबारक हो। शानदार काम, आगे भी जारी रखो।’
