Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » BJP Spokesperson Sambit Patra को ऋषि कपूर की ट्रोलिंग के बीच आयी याद , लिखा- अगर वो होते तो…

BJP Spokesperson Sambit Patra को ऋषि कपूर की ट्रोलिंग के बीच आयी याद , लिखा- अगर वो होते तो…

faridabadnews24By faridabadnews24July 2, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली – बीजेपी नेता और प्रवक्ता सम्बित पात्रा को अपने दोस्त ऋषि कपूर की शिद्दत से याद आयी है। सम्बित ने एक ट्वीट करके यह बात ज़ाहिर की, मगर इसके पीछे की कहानी राजनीतिक है।

दरअसल, सम्बित पात्रा ने बुधवार को एक ट्वीट किया था, जिसमें एक बच्चा अपने पिता के मृत शरीर पर बैठा हुआ है। इस फोटो के साथ सम्बित ने लिखा था- पुलित्ज़र लवर्स? सम्बित को असंवेदनशील बताते हुए इस ट्वीट के बाद उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गयी। दिया मिर्ज़ा और विशाल ददलानी जैसे सेलेब्रिटीज़ ने भी इस पर प्रतिक्रिया जताई। सम्बित ने उन्हें जवाब भी दिया। टीवी की बहसों के दौरान भी सम्बित इनके जवाब दिये और वीडियो भी शेयर किये। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के सोशल मीडिया हमलों के बीच सम्बित को ऋषि कपूर याद आ गये।

सम्बित ने ट्वीट किया- आज मैंने दियाज़ और ददलानीज़ को तो जवाब दे दिया है, लेकिन उसी बॉलीवुड में मुझे अपने दोस्त ऋषि कपूर की याद आती है। अगर वो यहां होते तो मेरे साथ खड़े रहते। वो हमेशा मेरे साथ खड़े रहे। आप जहां कहीं भी हो ऋषि, आपको मेरा प्रणाम। बहुत याद आती है। मैं जानता हूं, आज रात आप ज़रूर कॉल करते।

बता दें, ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को हुआ था। तब सम्बित पात्रा ने अपने ट्वीट में गहरा दुख जताया था। सम्बित ने लिखा था- यक़ीन नहीं हो रहा। ऋषि कपूर नहीं रहे। लॉकडाउन के दौरान उनसे बात की थी। एक घंटे से अधिक बात हुई थी। वो हंस रहे थे और जीवन से भरे हुए लगे। वो बेहतरीन दोस्त थे। मुझे इस ख़बर को जज़्ब करने में वक़्त लगेगा।

ऋषि ख़ुद भी ट्विटर पर काफ़ी सक्रिय थे और अक्सर ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बात रखते रहते थे। सम्बित पात्रा के साथ ऋषि की दोस्ती उनके ट्वीट्स से ज़ाहिर होती थी। 2019 में लोकसभी चुनाव से पहले ऋषि ने ट्वीट करके सम्बित पात्रा को शुभकामनाएं दी थीं। उससे पहले भी ऋषि सम्बित की तारीफ़ करते रहे थे।

ऋषि कपूर बॉलीवुड की चंद ऐसी हस्तियों में शामिल थे, जिन्होंने अपने लिए जीवन के हर क्षेत्र में प्रशंसक और दोस्त बनाये।

BJP Spokesperson Sambit Patra remembers Rishi Kapoor's trolling faridabad news 24 wrote- If he were ...
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

अब हो रहा पछतावा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बॉलीवुड में फिट होने के लिए खरीदे थे लाखों के डिजाइनर बैग

April 11, 2026

बाहों में बाहें डाले वायरल हुई फोटो, शादी के बाद हनीमून पर निकलीं रश्मिका मंदाना, थाईलैंड में बिता रहे रोमांटिक पल

March 22, 2026

The 50 winner: फैसल शेख को देंगे मात, क्या शिव ठाकरे जीतेंगे ‘द फिफ्टी’? यूजर्स ने बताया विनर

March 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.