फरीदाबाद : एन आर आर पॉवर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से कोरोना वायरस से बचाव में जुटे कोरोना वारियर्स को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। एन आर आर पॉवर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की इस पहल की काफी सराहना की जा रही है।
एन आर आर पॉवर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से 14 लोगों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस तरह का कार्य आगे भी जारी रहेगा।
इस दौरान कंपनी की डायरेक्टर श्वेता वर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते पुलिस व प्रशासन बड़ी सतर्कता के साथ अपना कार्य कर रही है। कोरोना योद्धा दिन रात एक कर अपनी डयूटी दे रहे हैं, और जिले को इस संकट से उबारने का प्रयास लगातार पुलिसकर्मियों , सवास्थ्य र्कमी, डाक्टर, समाज सेवी संसथान की ओर से जारी है, वह सराहनीय कदम है। हम लोगों को भी इन योद्धाओं का सम्मान करना चाहिए और मुश्किल घड़ी में एक दूसरे का साथ देना चाहिए।
एन आर आर पॉवर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा संतोष सिंह बाघी (प्रेसिडेंट भगत सिंह युवा क्रांति दल), मिथिलेश मिश्रा (फरीदाबाद न्यूज २४ रिपोर्टर), अम्बिका शर्मा (नेशनल चेयरपर्सन राष्ट्रीय महिला जागृति मंच), बी एस रावत (प्रेसिडेंट एस के आर एम बल्लभगढ़), डॉ ए के यादव (सिविल हॉस्पिटल बल्लभगढ़), डॉ एम पी सिंह (कोऑर्डिनेटर कोविद-१९ फरीदाबाद), हरकेश डागर (एम्बुलेंस कन्ट्रोल रूम बी के हॉस्पिटल फरीदाबाद), कुंवर दीपक (प्रेसिडेंट श्री श्याम बाबा एजुकेशन सोसाइटी), महेश गोयल (सोशल एक्टिविस्ट), राहुल कुमार (सोशल एक्टिविस्ट), राजेश खटाना (एडवोकेट एवम् सोशल एक्टिविस्ट), राजेश दुदेजा (फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया फरीदाबाद), सुषमा यादव (सोशल एक्टिविस्ट), वीरेन्द्र गौड़ (सोशल एक्टिविस्ट) को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
