बल्लभगढ़ : एक महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-8 की रहने वाली एक महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें दहेज लाने के लिए 2017 से लेकर 2020 तक पति साहिल महाजन और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों में सुशील महाजन, राकेश, रूपाली और सुषमा तरह-तरह से प्रताड़ित करते रहे हैं। कई बार इस विवाद को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। थाना प्रभारी माया सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। यदि आरोपित दोषी पाए गए, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
