Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मुंबई में हुईं सुपुर्द-ए-ख़ाक ,मशहूर कोरियोग्राफर सरोज ख़ान का निधन: LIVE Saroj Khan Death News

मुंबई में हुईं सुपुर्द-ए-ख़ाक ,मशहूर कोरियोग्राफर सरोज ख़ान का निधन: LIVE Saroj Khan Death News

faridabadnews24By faridabadnews24July 3, 2020No Comments3 Mins Read

नई दिल्ली : मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई के बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में निधन हो गया है। सरोज खान को पिछले कुछ समय पहले उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उन्हें सांस लेने में शिकायत थी। हालांकि कुछ दिन बाद ही वो ठीक हो गई थीं और अपने घर वापस आ गई थीं। लेकिन एक उनकी तबीयत एक बार फिर ख़राब हुई। कार्डियक अरेस्ट की वजह से सरोज ख़ान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। निधन के बाज सुबह सात बजे परिवार वालों ने उन्हें मलाड के कब्रिस्तान में सुपुर्दे-ए-ख़ाक किया। तीन बाद प्रार्थना सभा का आयोजन करवाया जाएगा।

आपको बता दें कि फ़िल्म इंडस्ट्री में डांस का जलावा दिखाने वाली सरोज ख़ान का असली नाम निर्मला नागपाल था। वह भारत-पाक विभाजन के बाद भारत आई थीं। उन्होंने महज 3 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार अपना काम शुरू कर दिया था। सरोज ने अपने डांस टीचरर सोहनलाल से ही शादी की थी। वहीं, अगर करियर की बात करें, तो सरोज ने आखिरी बार कलंक फ़िल्म बतौर कोरियोग्राफार काम किया था। इसके अलावा उन्होंने गोविंदा और माधुरी दीक्षित जैसे बेहतरनी डांसर को अपने कला से नवाज है।

सरोज ख़ान का अंतिम सोशल मीडिया पोस्ट भी काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने आखिरी पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत को याद किया था। गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

सरोज ख़ान को मुंबई की मिट्टी में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब सुबह 7 बजे मलाड स्थित कब्रिस्तान में सरोज ख़ान को दफनाया गया। उनकी अंतिम यात्रा में करीबी और परिवार के लोग शामिल हुए। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए सरोज ख़ान की बेटी सुकैना ख़ान ने बताया कि तीन दिन बाद प्रार्थना रखी जाएगी।

सरोज ख़ान के लिए आखिरी समय उतना अनकूल नहीं रहा। कभी लगातार फ़िल्में करने वाली सरोज ख़ान के पास करियर के आखिरी पड़ाव पर कोई काम नहीं बचा था। इस बात खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। कुछ समय पहले सलमान ख़ान उनकी मदद के लिए आगे भी आए थे।

सरोज ख़ान ने अपनी करियर में कई शानदारा फ़िल्में की। बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत करने वाली सरोज ख़ान की आखिरी फ़िल्म कलंक रही। इस फ़िल्म में उन्होंने अपनी फेवरेट स्टूडेंट माधुरी दीक्षित को कोरियोग्राफ किया।

सरोज ख़ान के जाने से फ़िल्म इंडस्ट्री को काफी गहरा झटका लगा है। एक के बाद एक आ रही दुःखद ख़बर से फ़िल्म इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं। सरोज ख़ान के जाने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर आम आदमी तक सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने श्रद्धांजलि दे रहा है। एक्टर सुनील ग्रोवर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सरोज खान जी की निधन के खबर से सदमे में हूं। उनके जाने से एक युग समाप्त हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

कोरोना वायरस की वजह से मुंबई के हालात देखते हुए सरोज ख़ान का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा। कोरियोग्राफर का पार्थिव शरीर हॉस्पिटल से सीधा मिड चौकी चारकोप कब्रिस्तान ले जाया गया है।

सरोज खान के जाने से उनके फैंस को झटका लगा है। सोशल मीडिया पर ट्वीट कर फैंस सरोज खान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और कह रहे हैं कि लेजेंड्स कभी नहीं मरते।

Famous choreographer Saroj Khan died in Lahore faridabad news 24 Mumbai: LIVE Saroj Khan Death News
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

अब हो रहा पछतावा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बॉलीवुड में फिट होने के लिए खरीदे थे लाखों के डिजाइनर बैग

April 11, 2026

बाहों में बाहें डाले वायरल हुई फोटो, शादी के बाद हनीमून पर निकलीं रश्मिका मंदाना, थाईलैंड में बिता रहे रोमांटिक पल

March 22, 2026

The 50 winner: फैसल शेख को देंगे मात, क्या शिव ठाकरे जीतेंगे ‘द फिफ्टी’? यूजर्स ने बताया विनर

March 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.