Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एनकाउंटर में विकास दुबे के दो रिश्तेदार ढेर’ , कानपुर एनकाउंटर में STF ने संभाला मोर्चा : Kanpur Encounter Live Updates

एनकाउंटर में विकास दुबे के दो रिश्तेदार ढेर’ , कानपुर एनकाउंटर में STF ने संभाला मोर्चा : Kanpur Encounter Live Updates

faridabadnews24By faridabadnews24July 3, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कानपुर में देर रात शातिर बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए. एडीजी जय नारायण सिंह ने बताया घटना कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव की है. पुलिस शातिर बदमाश विकास दुबे को पकड़ने गई थी और उन पर बदमाशों ने हमला कर दिया इसमें 8 जवान शहीद हो गए है और 4 घायल हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के लिए संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने डीजीपी एचसी अवस्थी को अपराधियों के खिलाफ कड़ा ऐक्शन लेने के निर्देश दिए हैं, उन्होंने इस घटना की रिपोर्ट भी मांगी है.

पुलिस ने विकास दुबे के तीन साथियों को मार गिराया
कानपुर में एनकाउंटर वाली जगह से कुछ दूर एक और एनकाउंटर हुआ है जहां पुलिस ने तीन अपराधियों को मार गिराया है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि ये तीनों वही अपराधी हैं जो विकास दुबे के साथ थे. जबकि विकास अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है.

एनकाउंटर में शहीद हुए पुलिसकर्मी
एनकाउंटर में जो 8 पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं उनमें सीओ देवेंद्र कुमार मिश्रा, एसओ महेश यादव, चौकी इंचार्ज अनूप कुमार, सब-इंस्पेक्टर नेबुलाल, कांस्टेबल सुल्तान सिंह, राहुल, जितेंद्र और बबलू शामिल हैं.

पुलिस ने राज्य के सभी बॉर्डर सील कर दिए हैं. कई इलाके में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है. उधर, पुलिस बल ने गांव को चारों तरफ से घेर रखा है और गांव में भी सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

पुलिस महानिदेशक हितेश चन्द्र अवस्थी ने बताया कि विकास दुबे कानपुर का हिस्ट्रीशीटर भी हैं इसके ऊपर कई मुकदमें दर्ज हैं. इस पर दबिश डालने के लिए पुलिस बिकरू गांव पहुंची जहां पर पुलिस को रोकने के लिए इन्होंने पहले से ही जेसीबी वगैरह लगा कर रास्ता रोक रखा था. पुलिस पार्टी के पहुंचते ही बदमाशों ने छतों से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें पुलिस के 8 जवान शहीद हो गए.

घटनास्थल पर एडीजी लॉ एंड आर्डर पहुंच रहे हैं. एसएसपी और आईजी मौके पर हैं. फोरेंसिक टीम जांच कर रही है लखनऊ से भी फोरेंसिक की एक टीम जा रही है एसटीएफ भी लगा दी गई है. विकास दुबे की लोकेशन पता लगाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस किया जा रहा है. पुलिस की टीमें लगातार जगह-जगह दबिश दे रही हैं.

faridabad news 24 STF takes over in Kanpur encounter: Kanpur Encounter Live Updates Vikas Dubey's two relatives killed in encounter
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

हांसी में परिवार ने जाम लगाया, महिला के शव को चूहों के कुतरने पर हंगामा

June 8, 2026

वायरल VIDEO ने उड़ाए होश, फरीदाबाद के सेक्टर-24 में स्कूटी- बाइक पर खुलेआम हो रहा था गलत काम

June 7, 2026

6 महीने में निपटाना होगा जनता की शिकायतों का कोटा, हरियाणा सरकार ने बदला पुलिस कानून

June 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.