फरीदाबाद : कई दिनों से पड़ रही उमसभरी गर्मी ने आमजन को बेहाल कर दिया है। शुक्रवार शाम को थोड़ी देर तेज बारिश तो हुई लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। उल्टा शहर में जलभराव से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हर बार की तरह ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में पानी भर गया, जिसकी वजह से कई वाहन बंद हो गए।
यहां नगर निगम द्वारा पानी निकासी के इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिसकी वजह से हर बार वाहन चालकों को परेशानी होती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 तो न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि आद्रता 66 फीसद तक दर्ज की गई।
