Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » डेढ़ साल बाद दो शूटरों सहित तीन लोग गिरफ्तार, दामाद ने एक करोड़ रुपये की सुपारी देकर करवा दी थी ससुर की हत्या

डेढ़ साल बाद दो शूटरों सहित तीन लोग गिरफ्तार, दामाद ने एक करोड़ रुपये की सुपारी देकर करवा दी थी ससुर की हत्या

faridabadnews24By faridabadnews24July 4, 2020No Comments2 Mins Read

गुरुग्राम के झाड़सा गांव में करीब डेढ़ साल पहले शख्स की हत्या मामले में अब पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक शख्स के दामाद और दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दामाद ने एक करोड़ रुपये की सुपारी देकर अपने ससुर का मर्डर करवाया था।

जानकारी के मुताबिक 26 जनवरी 2019 को फाजिलपुर झाड़सा गांव में हरपाल सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद मृतक की बेटी ने बताया कि उनके पिता प्लॉट से घऱ की तरफ आ रहे थे, तभी बदमाशों ने उन्हे रोककर गोलियां मार दी।

अब इस मामले में क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र हुड्डा की टीम ने मोकलवास-पंचगांव रोड पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में मृतक का दामाद नरेश निवासी भोकरका, साथी जयवीर निवासी खेडला और विकास यादव शामिल है।
पूछताछ के बाद एसीपी ने बताया कि आरोपी ससुर द्वारा मारपीट के बाद अवैध हथियार रखने के जुर्म में जेल गया था, वहीं पर उसकी मुलाकात विकास यादव और उसके साथी से हुई थी। जेल में ही तीनों ने ससुर की हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस ने बताया कि मृतक के दामाद की पत्नी उसकी सगी बेटी नहीं है, बल्कि गोद ली हुई बेटी थी। हरपाल की संपत्ति का कोई दूसरा वारिस नहीं था, इसी के चलते नरेश ने अपने ससुर को रास्ते से हटाने के लिए यह योजना बनाई थी।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक करोड़ रुपये की सुपारी देकर ससुर की हत्या करवाई थी। उसके पास देने के लिए पैसे नहीं थे, तो उसने दादा की जमीन विकास के नाम करवा दी थी। पिता को इस बात का पता चल गया तो किसी तरह से वह जमीन वापस ले ली थी। उसके बाद से नरेश लगातार सुपारी की रकम देने के लिए पैसे के इंतजाम में जुटा हुआ था।

faridabad news 24 including two shooters son-in-law had given a supari to the tune of one crore. Three and a half years later three people were arrested
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

हांसी में परिवार ने जाम लगाया, महिला के शव को चूहों के कुतरने पर हंगामा

June 8, 2026

वायरल VIDEO ने उड़ाए होश, फरीदाबाद के सेक्टर-24 में स्कूटी- बाइक पर खुलेआम हो रहा था गलत काम

June 7, 2026

6 महीने में निपटाना होगा जनता की शिकायतों का कोटा, हरियाणा सरकार ने बदला पुलिस कानून

June 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.