नई दिल्ली – बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन स्टारर फिल्म मैदान की नई रिलीज डेट आ गई है। पीरियड स्पोर्ट फ़िल्म की पहले भी दो रिलीज डेट सामने आ चुकी है। फिल्म की दो रिलीज डेट आने के बाद अब फैसला लिया गया है कि फिल्म इस साल रिलीज नहीं होगी। अजय देवगन की ओर से एक और पोस्टर जारी करते हुए जानकारी दी गई है कि फिल्म अब अगले साल 13 अगस्त को 2021 में रिलीज होगी।
स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर रिलीज हो रही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा सकती है। फिल्म के कई पोस्टर रिलीज आ चुके हैं, जिसके माध्यम से फिल्म की जानकारी दी जा रही है। फिल्म एक पीरियड स्पोर्ट फ़िल्म है, जिसमें अजय देवगन भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के किरदार में नज़र आएंगे। फिल्म में इंडियन फुटबाल के गोल्डन फेज़ उसके सबसे बढ़िया और सक्सेसफुल कोच की कहानी है।
साल 1956 में टीम मेलबर्न में ओलपिंक में पहुंची थी। कई बड़ी टीमों को हराकर सेमीफाइनल का सफर तय किया था। इसके बाद टीम कभी इस स्तर तक नहीं पहुंच पाई। उस वक्त टीम इंडिया के कोच सैय्यद अब्दुल रहीम थे। उन्होंने कैंसर से लड़ते हुए 1962 में टीम को एशियन गेम्स में गोल्ड दिलाया था। अजय देवगन इसी कोच की भूमिका में दिखेंगे। फ़िल्म का निर्देशन अमिर आर शर्मा कर रहे हैं, जबकि बोनी कपूर निर्माता हैं।
फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विजेता कीर्ति सुरेश भी दिखाई देंगी, जो बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म कर रही हैं। फिल्म 3 भाषाओं में रिलीज होने जा रही है। बता दें कि इससे पहले अजय देवगन की फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ रिलीज होनी है, जो लॉकडाउन की वजह से अटक गई है। अब सिनेमाघर शुरू होने के बाद फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा, इसमें अजय देवगन के साथ संजय दत्त भी नज़र आएंगे।
