भुवनेश्वर – कोरोना के चलते पुरातत्व सर्वेक्षण के स्मारक और संग्रहालयों को बंद कर दिया गया था। वहीं, अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने संग्रहालयों और स्मारकों खोले जाने की गाइडलाइन जारी की है। एएसआइ के अनुसार भुवनेश्वर के अंतर्गत स्मारकों और संग्रहालयों को 6 जुलाई से खोलें जाएंगे।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्ष ने उड़ीसा राज्य में कुल 32 स्मारकों और संग्रहालयों को 6 जुलाई से खोले जाने की लिस्ट जारी की है। कोरोना संकट के बीच लोगों को शारीरिक दूरी का पूरा ख्याल रखा जागएगा।
वहीं, दूसरी ओर ताजमहल, कुतुबमीनार, लालकिले जैसे ऐतिहासिक स्मारकों भी 6 जुलाई से खोले जाएंगे। कोरोना के चलते देश भर में लगाए गए लॉकडाउन के दौरान ये सभी स्मारक और ऐतिहासिक इमारतों को बंद कर दिया गया था। वहीं, अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के सभी ऐतिहासिक स्मारक और संग्रहालय 6 जुलाई से खोले जा रहे हैं।
पिछले दिनों संस्कृति मंत्रालय ने सभी ऐतिहासिक स्मारक व संग्रहालय खोलने का फैसला लिया था। हालांकि राज्य सरकार ने तब हालात की समीक्षा के बाद वहां स्थित स्मारकों को खोलने या बंद रखने का फैसला लेने को कहा था। वहीं, आज ओड़ीसा ने भी अपने राज्यों के 32 पुराने स्मारक, संग्रहालय और ऐतिहासिक इमारतों को खोले जाने का निर्देश दिया है। इन स्मारकों में प्रवेश के लिए वे सभी दिशा-निर्देश लागू होंगे जो स्वास्थ्य मंत्रालय व गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए हैं।
