बल्लभगढ़ : हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचन्द शर्मा के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ विधानसभा के स्थानीय पार्षदों को साथ लेकर शहर की जनता को भरपूर पेयजल सुविधा देने के लिए गांव मिर्जापुर में प्रशासन द्वारा लगाए जा रहे नए 6 ट्यूबेलों के कार्य का नारियल तोड़कर उद्घाटन किया। लगभग 10 दिन में यह ट्यूबवेल लग कर तैयार हो जाएंगे और बल्लभगढ़ की पेयजल आपूर्ति बढ़ जाएगी ।भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य चले हुए हैं ।
हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ में पानी की समस्या को दूर करने का बीड़ा खुद उठाया है ।उसी के तहत आज इन 6 ट्यूबेलों का उद्घाटन किया गया है। भाजपा नेता ने बताया कि हालांकि बल्लभगढ़ में पानी समय पर लोगों को मिल रहा है ,लेकिन भविष्य में भी उन्हें कोई पानी की दिक्कत ना हो उसके लिए ट्यूबेलो की संख्या बढ़ाई जा रही है ,और जल्द ही इसके अलावा भी पानी के नए व पुराने ट्यूबेल जनता को समर्पित हो जाएंगे । इस मौके पर स्थानीय पार्षद हरप्रसाद गोड़, पार्षद सविता तंवर के पति राकेश गुर्जर, विनोद गोस्वामी ,महेश गोयल, पारस जैन महावीर सैनी ,चन्द्रसेन, अशोक शर्मा भी मोजूद रहे।

