Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » NIA की चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासे, पाक उच्चायोग के इशारे पर काम कर रहा था देविंदर

NIA की चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासे, पाक उच्चायोग के इशारे पर काम कर रहा था देविंदर

faridabadnews24By faridabadnews24July 7, 2020No Comments4 Mins Read

जम्मू – हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी नवीद मुश्ताक और जम्मू-कश्मीर के निलंबित डीएसपी देविंदर सिंह समेत छह आरोपितों के खिलाफ दाखिल आरोप पत्र में एनआइए ने कहा है कि नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग कश्मीरियों को देश के खिलाफ सड़कों पर उतारने और कश्मीर में भारत विरोधी सेमिनारों के आयोजन के लिए एडवोकेट इरफान शफी मीर को पैसा दे रहा था। यही नहीं पाकिस्‍तानी खुफ‍िया एजेंसी आइएसआइ ने उसे जम्मू-कश्मीर में आतंकी और अलगाववादी संगठनों के लिए एक नया हवाला चैनल भी तैयार करने का जिम्मा सौंपा था। यहां तक कि देविंदर सिंह भी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी उच्चायोग के कई अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में था।

पाकिस्‍तानी उच्‍चायोग करता था मदद

जम्मू स्थित विशेष एनआइए अदालत में देविंदर सिंह, आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर सईद नवीद मुश्ताक, गांदरबल के आतंकी रफी अहमद राथर, ओवरग्राउंड वर्कर इरफान शफी मीर उर्फ एडवोकेट, आतंकी नवीद के भाई सईद इरफान अहमद और क्रॉस एलओसी ट्रेडर तनवीर अहमद वानी के खिलाफ दाखिल आरोपपत्र में एनआइए ने कहा है कि इरफान शफी मीर नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के कई अधिकारियों के संपर्क में था। ये अधिकारी उसे कश्मीरियों को सड़कों पर लामबंद करने के लिए कश्मीर में अपने ही देश के विरोध में सेमिनार करने के लिए पैसा देते थे।

कई बार पाकिस्तान गया शफी मीर

इरफान शफी मीर कश्मीरियों को पाकिस्तान भेजने के लिए भी उनके वीजा की सिफारिशें भी करता था। यही नहीं वह कई बार पाकिस्तान गया और उसने वहां हिजबुल के प्रमुख कमांडरों से मुलाकात की। उसने उमर चीमा, अहसान चौधरी, सोहेल अब्बास समेत आइएसआइ के कई प्रमुख अधिकारियों से भी मुलाकात की। इन अधिकारियों ने उसे कश्मीर में आतंकी व अलगाववादी गतिविधियां के लिए हवाला के नए चैनल चिह्नित कर उन्हें क्रियाशील बनाने का जिम्मा सौंपा था।

तंकी कमांडरों की मदद

जांच में पता चला है कि पाकिस्तान में बैठे हिजबुल कमांडर सईद सलाहुदीन और उसका डिप्टी आमिर खान, ऑपरेशनल कमांडर खुर्शीद आलम और वित्तीय प्रमुख नजर महमूद और अन्य कमांडर पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हिजबुल के आतंकियों आतंकी कमांडरों को हर प्रकार से मदद कर रहे हैं।

आतंकियों को अपनी गाड़ी से ले जाता था देविंदर

आरोप पत्र में निलंबित डीएसपी देविंदर के बारे बताया गया कि वह सोशल मीडिया के जरिए नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के कई अधिकारियों के संपर्क में था। पाकिस्तानी अधिकारी उसे संवेदनशील जानकारियों को जमा करने के लिए तैयार कर रहे थे। फरवरी 2019 में देविंदर सिंह आतंकी नवीद को सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बचाकर जम्मू लाया था। इरफान शफी मीर और सईद इरफान अहमद ने उसके लिए जम्मू में ठिकाने का बंदोबस्त किया था। देविंदर ने आतंकियों की आवाजाही के लिए कई बार अपने वाहन का इस्तेमाल किया। हथियार खरीदने में भी मदद का यकीन दिलाया।

क्रॉस एलओसी ट्रेड के जरिए आती थी रकम

आतंकी नवीद क्रॉस एलओसी व्यापारी तनवीर अहमद वानी के जरिए रकम हासिल करता था। वह इसे हथियारों के तस्करों और देविंदर सिंह के जरिये हासिल करता था। वानी के पास आतंकियों के लिए पहुंचाई जाने वाली रकम गुलाम कश्मीर से क्रास एलओसी ट्रेड में शामिल व्यापारियों के जरिए आती थी। आतंकी बनने से पहले नवीद पुलिस कर्मी था। वह सरकारी हथियारों संग फरार हो आतंकियों से जा मिला था। वह कई आतंकी वारदातों में लिप्त रहा है।

क्या है पूरा मामला

दक्षिण कश्मीर रेंज के डीआइजी अतुल कुमार गोयल ने इसी वर्ष 11 जनवरी को श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर काजीगुंड के निकट अल-स्टाप नाके के पास एक आई-20 कार को रोका था। कार को इरफान शफी मीर चला रहा था। कार में डीएसपी देविंदर ¨सह, हिजबुल मुजाहिदीन का कुख्यात आतंकी सईद नवीद मुश्ताक उर्फ नवीद बाबू एक अन्य आतंकी रफी अहमद राथर संग बैठा था। यह सभी जम्मू की तरफ जा रहे थे। गृह मंत्रालय ने मामले की जांच एनआइए के हवाले कर दी थी। इसके बाद प्रदेश पुलिस प्रशासन ने डीएसपी देवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया।

Devinder was acting at the behest of Pak High Commission faridabadnews24 Sensational revelations in NIA charge sheet
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.