फरीदाबाद : जिले में 8 जुलाई को कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण 2 रोगियों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा 155 नए संक्रमित भी पाए गए हैं। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 4923 हो गई है।
बुधवार को मिले कुल 155 संक्रमित ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़, एनआईटी, जवाहर कॉलोनी, संजय कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, सेक्टर 82, सेक्टर 16, आदर्श नगर, एसजीएम नगर और धीरज नगर से मिले हैं।
बीते 24 घंटे के दौरान एसजीएम नगर के 54 वर्षीय एक व्यक्ति और धीरज नगर के 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है।
कुल मृतकों की संख्या 97 हो गई है। राहत की बात यह है कि 55 संक्रमित स्वस्थ्य हो गए हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है।
