फरीदाबाद: हरियाणा व्यापार मंडल ने शुक्रवार को औद्योगिक व वाणिज्यिक इकाइयों को ट्रेड लाइसेंस देने की प्रक्रिया का सरलीकरण करने पर निगमायुक्त डॉ.यश गर्ग का आभार जताया। मंडल के जिलाध्यक्ष राम जुनेजा के नेतृत्व में महासचिव पवन भाटिया, मंडल के बल्लभगढ़ मार्केट के प्रधान प्रेम खट्टर, विनोद आहुजा, सचिन चावला, मनीष शर्मा, संजय कुकरेजा तथा केमिकल एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार ने डॉ.यश गर्ग से मुलाकात की। राम जुनेजा ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया को पेपरलेस व ऑनलाइन करने से कारोबारियों को राहत मिलेगी। सभी व्यापारियों ने निगमायुक्त डॉ.यश गर्ग को पुष्प भेंट किया। राम जुनेजा ने निगमायुक्त डॉ. यश गर्ग से संपत्ति कर, पानी व सीवर शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन करने का निवेदन किया।
