नई दिल्ली : भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव के बीच तिब्बत के लोगों ने शनिवार सुबह शांति पथ पर चीन दूतावास के सामने चीन के खिलाफ पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को चीन के दूतावास के सामने से हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा, हालांकि इसमें किसी को कोई चोट नहीं आई है।
यहां पर बता दें कि 15-16 जून की रात 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद चीन के खिलाफ दूरे देश के लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। पिछले महीने दिल्ली में चीनी दूतावास के बाहर स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया था। बता दें कि चीन ने अपनी फितरत के अनुसार धोखा देते हुए पीछे से वार किया और 20 भारतीय सैनिकों की शहादत हो गई।
