गुरुग्राम : हरियाणा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 19 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है, यहां अभी तक कुल 19,934 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है जिनमें से 14,904 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके अलावा 4,740 मरीजों का इलाज अभी भी अस्पतालों में चल रहा है। वहीं कुल 290 लोगों की मौत इस वायरस से हो चुकी है।
फरीदाबाद जिले में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग शनिवार को 128 लोगों के स्वस्थ होने की पुष्टि की है। अभी तक 4247 मरीज कोरोना के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे हैं। कुल संक्रमितों के 80.11 फीसद मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 106 नए मरीजों की पहचान हुई है।
