बल्लभगढ़: नीमका जेल में तलाशी के दौरान कैदियों से 11 मोबाइल फोन मिले हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जिला जेल नीमका सुबह करीब सवा सात बजे उपाधीक्षक सचिन कुमार ने जेल में तलाशी अभियान चलाया। अभियान में जेल के वार्डन व अन्य स्टाफ भी शामिल था। इस दौरान जेल में अफरा तफरी का माहौल बन गया। जेल के अलग अलग बैरक से ग्यारह मोबाइल फोन बरामद हुए। उपाधीक्षक सचिन कुमार ने बताया कि बंदी संदीप, सूरज, आकाश, आशीष, जगदीप, रवि, विजय, पवन, जयसिंह, परशीन व रॉकी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कराया गया है।
