बल्लभगढ़: अंबेडकर चौक स्थित एक बैंक के एटीएम से दो लोगों के खाते से कार्ड बदल कर 20 हजार रुपये निकाल लिए। गांव मिडकौला जिला पलवल के रहने वाले अशोक कुमार व गर्ग कॉलोनी की रहने वाली जानकी ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। वहां पहले से कुछ युवक खड़े थे। जब कार्ड निकाल कर रुपये निकालने की कोशिश की, तो रुपये नहीं निकले। इस पर युवकों ने मदद करने के बहाने कार्ड ले लिए, पर रुपये नहीं निकले और कार्ड लौटा दिए। इस पर वे बिना रुपयों के लौट गए। बाद में उनके मोबाइल पर संदेश आया कि उनके खातों से 10-10 हजार रुपये निकल चुके हैं। थाना शहर प्रभारी राजीव कुंडू का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है
