Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सुरक्षा बलों की कोरोना के खिलाफ लड़ाई में , गृह मंत्री अमित शाह ने की तारीफ

सुरक्षा बलों की कोरोना के खिलाफ लड़ाई में , गृह मंत्री अमित शाह ने की तारीफ

faridabadnews24By faridabadnews24July 12, 2020No Comments3 Mins Read

गुरुग्राम – कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बलों के योगदान की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जमकर तारीफ की है। गुरुग्राम में रविवार को उन्होंने कहा कि देश में कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में हमारे सभी सुरक्षा बल एक बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। कोई भी इससे इनकार नहीं कर सकता। आज, मैं इन कोरोना योद्धाओं को सलाम करता हूं।अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा बलों ने साबित कर दिया है कि वे न केवल आतंकवाद से लड़ना जानते हैं बल्कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में लोगों की मदद भी कर रहे हैं।

पौधारोपण के बाद अमित शाह ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सबसे अधिक आबादी वाले देशों में से एक है। सभी सोच रहे थे कि कोविड 19 के खिलाफ लड़ाई भारत जैसे देश में कैसे लोग लड़ेंगे। लोगों को मन में आशंकाएं थीं लेकिन आज पूरी दुनिया देख रही है कि कैसे कोरोना के खिलाफ सबसे सफल लड़ाई देश के लोग लड़ रहे हैं।सुरक्षाबलों की तारीफ करते हुए अमित शाह ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जवान अहम भूमिका निभा रहे हैं। इससे इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षाबल लोगों की भी मदद कर रहे हैं।

अमित शाह ने किया पौधारोपण

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुग्राम के खादरपुर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तरफ से चलाए जा रहे अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया। इस मौके पर अमित शाह ने सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर में पौधारोपण भी किया। इस दौरान सीआरपीएफ के बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे।

बता दें कि देश भर में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कई पुलिस, सीआरपीएफ समेत अन्य सुरक्षाबल भी संक्रमित हुए हैं। जिनमें से कई जवान इलाज के बाद काम पर भी लौट गए हैं जबकि कई अभी भी इलाज करा रहे हैं। हालांकि कुछ पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत भी हुई है।वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली में कोरोना के हालात से निपटने में केंद्र, राज्य और स्थानीय अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में महामारी को काबू में करने के लिए इसी तरह के तरीके अपनाने के निर्देश दिए हैं ।

देश के विभिन्न भागों में कोरोना की स्थिति और विभिन्न राज्यों की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘जिन क्षेत्रों में संक्रमण दर अधिक हैं वहां करीबी निगरानी और रोकथाम के उपायों को प्राथमिकता दी जाए।’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के उपायों को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई। वायरस की रोकथाम के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में अपनाए गए तरीकों का भी उल्लेख किया गया।

faridabadnews24 Home Minister Amit Shah praised In the fight against Corona by the security forces
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.