Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आम जनता अपनी गाढ़ी मेहनत की कमाई को पानी पर लुटाने को मजबूर : राजेश खटाना

आम जनता अपनी गाढ़ी मेहनत की कमाई को पानी पर लुटाने को मजबूर : राजेश खटाना

faridabadnews24By faridabadnews24July 13, 2020No Comments2 Mins Read
फरीदाबाद  समाजसेवी एडवोकेट राजेश खटाना ने यंग फॉर इंडिया के बैनर तले आज स्वच्छ जल हमारी मांग अभियान की शुरुआत कर दी। इसके तहत फरीदाबाद के आमजन के लिए स्वच्छ जल की शासन प्रशासन से मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज सात आठ हजार रुपये महीना कमाने वाला व्यक्ति भी पीने के पानी पर एक से दो हजार रुपये खर्च करने के लिए मजबूर है। यह बहुत निराशाजनक स्थिति है।
इस अवसर पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एडवोकेट राजेश खटाना ने बताया कि फरीदाबाद में स्वच्छ जल एक बड़ी और पुरानी समस्या है, लेकिन इस कोरोना काल में यह और बढ़ गई है। गर्मी और कोरोना दोनों ने पानी के रेट और उसकी उपलब्धता पर भी प्रभाव डाला है। आज एक आम आदमी के लिए पीने का स्वच्छ जल सपना ही है। कॉलोनियों और स्लम क्षेत्रों में पानी उपलब्ध ही नहीं है। उन्होंने बताया कि यंग फॉर इंडिया के माध्यम से चलाए जाने वाला यह अभियान पूरी तरह से गैर राजनैतिक होगा। अभियान के तहत सोमवार को नगर निगम के तीनों जोनों के जांइट कमिश्नर को एक मांग पत्र सौंपा जाएगा, जिसमें पानी की सही व्यवस्था होने तक कॉलोनियों और स्लम क्षेत्रों में वाटर एटीएम की व्यवस्था करने की मांग की जाएगी। इसके बाद नगर निगम के सभी 40 पार्षदों और पांचों विधायकों सहित केंद्रीय राज्यमंत्री को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा।
एडवोकेट राजेश खटाना ने बताया कि हम सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों एवं मीडिया के जरिए भी लोगों के साथ पानी की समस्या को लेकर संवाद करेंगे और स्वच्छ जल हमारी मांग को हर उस स्तर तक ले जाएंगे, जहां से हमें इसका हल मिल सकता है। खटाना ने बताया कि संपन्न व्यक्ति फिर भी पानी का इंतजाम कर लेता है लेकिन गरीब आदमी के लिए पानी स्टेटस सिंबल न बन जाए, इसके लिए हम संघर्ष के लिए उतर रहे हैं। जिसको किसी भी प्रकार से राजनीति के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। इस अवसर पर यंग फॉर इंडिया के स्वच्छ जल हमारी मांग अभियान के समर्थन में नंदकिशोर ठाकुर, गुलशन कुमार, अरविंद कौशिक, चरण सिंह आदि भी प्रमुखता से मौजूद रहे।
faridabadnews24 People are forced to loot their hard earned money on water: Rajesh Khatan
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.