फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक ओर राष्ट्रीय चेयरपर्सन श्रीमती अम्बिका शर्मा जी ने हर साल की तरह इस साल भी सत्र 2020 की नई राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का बड़ी ही गहनता से चयन किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय संरक्षक – श्रीमती चित्रलेखा शर्मा जी (दिल्ली में गृह मंत्रालय की निदेशक) दिल्ली से, चेयरपर्सन- श्रीमती अम्बिका शर्मा जी ( संस्थापक ) फरीदाबाद, हरियाणा से, राष्ट्रीय अध्यक्ष- सुश्री ज्योति सैनी जी पंचकुला, हरियाणा से, राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमती सविता मालवीया जी भोपाल, मध्यप्रदेश से, श्रीमती मीना द्विवेदी जी कानपुर, उत्तरप्रदेश से, राष्ट्रीय संयोजक- श्रीमती गीता शर्मा जी झांसी उत्तरप्रदेश से, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष- श्रीमती सुमन रेखा कपूर जी फरीदाबाद, हरियाणा से, श्रीमती रिया जांगड़ा जी जींद, हरियाणा से, राष्ट्रीय महासचिव- श्रीमती टाटा शोभा जी दुर्ग, छत्तीसगढ़ से, साध्वी रानी नाथ जी उत्तरप्रदेश से, राष्ट्रीय प्रवक्ता – श्रीमती मोहिनी श्रीवास्तव जी झांसी, उत्तरप्रदेश से, राष्ट्रीय आई. टी. सैल इंचार्ज- भावेष भट्ट जी मोरबी, गुजरात से, राष्ट्रीय सचिव-श्रीमती रेनुका यादव जी अलवर, राजस्थान से, श्रीमती रीना सिंह जी उत्तराखंड से, श्रीमती ज्योति गुप्ता जी जींद, हरियाणा से, श्रीमती स्पृहा श्रीवास्तव जी झांसी , उत्तरप्रदेश से, श्रीमती नीता तिवारी जी झांसी, उत्तरप्रदेश से, मुख्य रूप से चयनित की गई है।
चयन की अगली प्रक्रिया में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति से प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई है जिसमे हरियाणा अध्यक्ष- श्रीमती रेखा जी हिसार से, दिल्ली अध्यक्ष – श्रीमती सुषमा रानी झा जी विकासपुरी से, पंजाब अध्यक्ष- श्रीमती रेश्मा रानी जी जीरकपुर से, राजस्थान अध्यक्ष- श्रीमती पूजा पाठक जी जयपुर से, उत्तरप्रदेश अध्यक्ष- श्रीमती दीप्ति पाण्डेय जी कानपुर से, मध्यप्रदेश अध्यक्ष- श्रीमती सपना मिश्रा जी सतना से, छत्तीसगढ़ अध्यक्ष- श्रीमती गीता साहू जी दुर्ग से, उत्तराखंड अध्यक्ष- श्रीमती अनिता शर्मा जी , महाराष्ट्र अध्यक्ष – श्रीमती धारणा अवस्थी जी नागपुर से, आंध्रप्रदेश अध्यक्ष- श्रीमती कृष्णा वेणी आईच जी विशाखापटनम से, बिहार अध्यक्ष- श्रीमती संगीता सिन्हा जी पटना से, जम्मू कश्मीर अध्यक्ष- श्रीमती अनिता गुप्ता जी, गुजरात अध्यक्ष- श्रीमती अनिता बेन कापड़ी जी, उड़ीसा अध्यक्ष- काजल प्रियदर्शिनी जेना जी, झारखंड अध्यक्ष- प्राची सिंह जी, चंडीगढ़ अध्यक्ष श्रीमती सोनिया मनचन्दा जी, आसाम अध्यक्ष- श्रीमती संगीता बोरा जी चयनित की गई हैं।
नए साल 2020 की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए मंच की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने कहा कि राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की महिला टीम पूरे भारत देश मे कार्यरत है व जगह जगह अपनी सेवाएं दे रही है।
