फरीदाबाद : युवा फ़ॉर नेशन व आल इंडिया रियल फ़ॉर एजुकेशनल कल्चरल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा इंटरनेशनल नोबल ऑनलाइन अवार्ड 2020 का आयोजन किया जा रहा है। इस अवार्ड के माध्यम से सम्पूर्ण देश की उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा रहा है जो अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्यों द्वारा समाज हित मे योगदान दे रही हैं। फाउंडेशन की प्रेसिडेंट डॉ श्वेता माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ऑनलाइन अवार्ड के आयोजन का मुख्य उद्देश्य कोरोना महामारी से जबकि पूरा देश जूझ रहा है इस कठिन समय में जरूरत मंद की सेवा करना है। संस्था द्वारा गत समय में भी देश विदेश में कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है। इसी कड़ी में फरीदाबाद से नवजीवन चैरिटेबल ट्रस्ट चेयरमैन चिकित्सक डॉ आशीष मौर्य को स्वास्थ्य चिकित्सा व मानव सेवा हेतु ,,,इंटरनेशनल नोबेल अवॉर्ड,, से सम्मानित किया गया है,
