Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एनआईटी और बल्लभगढ तीनोंं विधानसभाओं के लोगो को मिलेगा लाभःकैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

एनआईटी और बल्लभगढ तीनोंं विधानसभाओं के लोगो को मिलेगा लाभःकैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

faridabadnews24By faridabadnews24July 13, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : (रिपोर्टः मिथलेश मिश्रा ) हरियाणा के कैबीनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा ने सैक्टर 23 संजय कालोनी 33 फुट रोड पर  95 लाख की लागत से पुरानी सीवरेज लाइन की सफाई के कार्य का शुभारंभ किया। मंत्री ने कहा कि कोविड- 19 जैसी महामारी के समय में साफ सफाई दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है।  इस सीवरेज के साफ हो जाने से बड़खल ,एनआईटी और बल्लभगढ तीनो विधानसभाओं के लोगो को लाभ मिलेगा।

इस मौके पर  पार्षद शीतल खटाना वार्ड नं 4 ,नगर निगम के एक्सईन रवि शर्मा,भाजपा नेता धर्मवीर खटाना, पारस जैन, सुभाष लांबा ,युवराज कवर ,जयवीर खटाना,ओमदत्त शर्मा सहित कालोनीवासी मौजूद रहे। सभी लोगो ने मंत्री मूलचन्द शर्मा का स्वागत किया । इस मौके पर मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कालोनीवासियों को संबोधित भी किया। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह सीवर लाइन बड़खल विधानसभा से लेकर बल्लबगढ़ विधानसभा के बाद गांव प्रतापगढ़ नहर तक जाती है। जिसे बड़ी मशीनों से साफ कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस 72 इंची  सीवर लाइन की सफाई को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री कोष से 95 लाख रुपए का बजट पास कराया है , ताकि लोगो को सीवर ओवर फ्लो और  गलियों में गंदा पानी जमा होने जैसी समस्याओं का सामना न करना पडे। कैबीनेट मंत्री शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा में लोगो को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नही आने दी जाएगी । कोविड19 महामारी के चलते रुके हुए विकास कार्य शुरू हो चुके है। उन्होंने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज जनता के मत के सही उपयोग के कारण ही वे सरकार में मंत्री है।

जनता के लिए मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त कराना उनका फर्ज है। मंत्री श्री शर्मा ने मौके पर जनता को आने वाली परेशानियों को भी सुना और गलियों में घूम कर सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया । मंत्री ने साफ सफाई व्यवस्था के लिए भी नगर निगम के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। मूलचंद शर्मा ने लोगों को आश्वासन दिया कि पीने के पानी की समस्या को भी जल्द दूर कर दिया जाएगा। नए ट्यूबवेल लगाने का कार्य जारी है । उन्होंने बताया कि नए ट्यूबवेल से बूस्टरों को भरा जाएगा और वहां से कॉलोनियों में पानी की सप्लाई को बढ़ाया जाएगा।

faridabadnews24 People of the three assemblies of NIT and Ballabhgarh will get benefit: Cabinet Minister Moolchand Sharma
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.