Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हाथ है बस धोना , कोरोना का क्या रोना

हाथ है बस धोना , कोरोना का क्या रोना

faridabadnews24By faridabadnews24July 14, 2020No Comments3 Mins Read

धनबाद – लोग मानते रहे हैं कि चाइनीज सामान की गारंटी नहीं होती। लेकिन, कोरोना में तो उल्टा हो रहा है। यह तो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पहले लगा था कि चाइनीज सामान के समान ही इसका भी हश्र होगा, लेकिन ना? इसका प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। ऐसी हालत में कोयलांचल को सावधान रहना पड़ रहा है। नया खतरा यह है कि बायोमेट्रिक हाजिरी बनाने में भी संक्रमण का डर है। इसको लेकर चिकित्सकों ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। लेकिन, क्या करें। डर कितना भी बड़ा हो, नौकरी करने वाले को तो हाजिरी बनानी ही है। हां, सावधानी के लिए अब बायोमेट्रिक हाजिरी बनाने के साथ लोग अपना हाथ पानी से धो ले रहे हैं। बायोमेट्रिक मशीनों के पास पानी की बोतल भी रख दी गई है। लोग कह रहे हैं, कोरोना का क्या रोना, बस हाथ है धोना।

16 हाथ उखाड़ते बस दांत

बढ़ाने को तो यहां सरकार ने सबकुछ बढ़ा दिया। डॉक्टरों की संख्या बढ़ा दी। समय के साथ उनका वेतन भी बढ़ता गया मगर नहीं बढ़ी तो बस मरीजों की सुविधा। जब पीएमसीएच के दंत रोग विभाग में एक डॉक्टर होते थे, तब भी मरीजों का बस दांत ही उखाड़ा जाता था। अब डॉक्टरों की संख्या आठ होने पर भी उतना ही काम हो रहा है। एक्सपर्ट डॉक्टरों की भारी-भरकम फौज देख यहां दंत रोगों से परेशान बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए पहुंचते भी हैं लेकिन बेहतर सुविधा नहीं देख मायूस हो जाते हैं। चिकित्सकों के भी हाथ बंधे हैं। संसाधन के अभाव में कर भी क्या सकते हैं। अधिकारी बताते हैं कि यहां चिकित्सा सुविधा बढ़ाने का प्रस्ताव तो भेजा गया है लेकिन यह धरातल पर कब उतरेगा, बताना कठिन है। तब तक तो मरीजों के दांतों की टीस बरकरार रहेगी। बर्दाश्त करें।

डॉक्टर तो नहीं, शराबी मिलेंगे

अस्पताल में तो लोग डॉक्टर से ही मिलने जाते हैं लेकिन यहां नहीं। भूली के इस अस्पताल में डॉक्टर से ज्यादा शराबी-जुआरियों के मिलने की संभावना रहती है। रात के अंधेरे में सुविधाहीन अस्पताल में आखिर डॉक्टर मिलेंगे भी कैसे? अस्पताल की कुव्यवस्था से मरीज भी परिचित है। सो मरीजों की आमद भी वहां कम हो गई है। ऐसे में अंधेरे में अस्पताल के आसपास शराबी-जुआरियों की महफिल सज जाती है। इसी बहाने आसपास का माहौल गुलजार तो रहता है। वैसे, पहले ऐसा नहीं था। क्या कुछ नहीं था वहां। डॉक्टरों-कर्मियों की फौज थी। ठीक होते मरीजों की खिलखिलाहटें थीं लेकिन वक्त की मार ने सबकुछ लूट लिया। अब वहां सिर्फ वीरानी है। सौ बेड का अस्पताल छोटा होकर महज 10 का रह गया। डॉक्टर, कर्मी और मरीज भी घटते चले गए लेकिन घटती सुविधाओं को देख आसपास के शराबियों-जुआरियों की हलचल बढ़ गई है।

सरकारी पैसा है, आपका क्या

सरकार तो सुविधा देने के लिए ही होती है। अब यह आप पर है कि कैसे इसका मजे से लाभ उठाते हैं। पहले से कोई सुविधा उपलब्ध है तो भी चिंता नहीं। सरकार के पास पैसे की तो कोई कमी होती नहीं। सरकारी पैसे से उसी तरह की दूसरी नई सुविधा भी उठाई जा सकती है। अब देखिए न झरिया के इस स्वास्थ्य केंद्र को। यहां पहले से ही जलापूर्ति के लिए ठीक-ठाक प्रबंध है। डीप बोरिंग की सुविधा है। केंद्र के सभी कार्यों में इसके पानी का प्रयोग भी होता है। अब केंद्र में नया शौचालय बनाया गया है। इसके लिए अलग से डीप बोरिंग करायी गई है। होने को तो यह भी हो सकता था कि शौचालय में पहले की बोरिंग से ही पानी का कनेक्शन कर दिया जाता मगर किसी को क्या पड़ी है। सरकार का पैसा है, आपका क्या जाता है।

faridabadnews24 Hands are just washing what cry of corona
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिन भर शरीर में बनी रहेगी घोड़े जैसी एनर्जी, गर्मियों में खाएं ये ड्राई फ्रूट्स

April 18, 2026

Cancer Prevention : जानिए डॉक्टर की सलाह, कैंसर को जड़ से खत्म करने के अपनाएं ये तरीके

April 17, 2026

जानें सही समय और करने का तरीका?, शरीर को लचीला बनाने के लिए कौन सा योगासन करना चाहिए?

March 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.