Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब लॉकडाउन या क‌र्फ्यू नहीं, फरीदाबाद, गुरुग्राम व सोनीपत से उठी आवाज- पटरी पर लौट रही जिंदगी

अब लॉकडाउन या क‌र्फ्यू नहीं, फरीदाबाद, गुरुग्राम व सोनीपत से उठी आवाज- पटरी पर लौट रही जिंदगी

faridabadnews24By faridabadnews24July 16, 2020No Comments3 Mins Read

नई दिल्ली । अनलॉक दो में लॉकडाउन या क‌र्फ्यू जैसे शब्द सुनकर लोग सहम जाते हैं। 24 मार्च से 31 मई तक लगातार लॉकडाउन और क‌र्फ्यू के चलते ठप हुई आर्थिक गतिविधियों से परेशान लोग अब लॉकडाउन या क‌र्फ्यू से तौबा करते हुए कह रहे हैं कि जिंदगी कोरोना के साथ पटरी पर लौट रही है। इसे ऐसे ही चलने दिया जाए नहीं तो और मुश्किल खड़ी हो जाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हालांकि दिल्ली एनसीआर में कोरोना की स्थिति का जायजा लेते हुए 18 जून की पहली बैठक में ही तय कर दिया था कि अब दिल्ली या इससे लगते बड़े शहरों में कोरोना को लेकर एक जैसे निर्णय होने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने यह भी साफ कर दिया था कि दिल्ली से लगते हरियाणा या उत्तर प्रदेश बॉर्डर सील करने संबंधी कोई निर्णय सरकार अपने स्तर पर नहीं ले।

वहीं, अब दिल्ली से लगते इन जिलों में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या के मद्देनजर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज कह रहे हैं कि इन जिलों में क‌र्फ्यू या लॉकडाउन से ही स्थिति काबू आएगी। इन जिलों के जनप्रतिनिधि भी चाहते हैं कि अब यहा लॉकडाउन की जरूरत नहीं है। फिलहाल क‌र्फ्यू लगाने के पक्ष में नहीं दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का कहना है कि मौजूदा स्थिति में पूरे देश में कोरोना जिस तरीके फैला है, हरियाणा में फिर भी काफी नियंत्रित है। अधिकतम कोरोना मरीज एनसीआर में ही हैं, मगर इसके बावजूद भी वहा स्थिति बिगड़ी नहीं है। प्रदेश सरकार के पास स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर अन्य संसाधन भी पूरे हैं इसलिए टेस्टिंग बढ़ाई गई है। इससे ज्यादा मामले दिख रहे हैं। अगर स्थिति बदतर भी होती है तो परिस्थितियों के अनुसार फैसला लेंगे। फिलहाल कोविड-19 को जिंदगी का हिस्सा बनाकर जीना पड़ेगा। आज के दिन दिल्ली भी क‌र्फ्यू की तरफ नहीं जा रहा है तो हरियाणा के लिए फिलहाल इस बाबत सोचना भी ठीक नहीं है।

भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सख्ती हो मगर क‌र्फ्यू नहीं

गुरुग्राम से भाजपा विधायक सुधीर सिंगला का कहना है कि आज से 20 दिन पहले जब गुरुग्राम की स्थिति ज्यादा खराब थी तब उन्होंने ही मुख्यमंत्री से क‌र्फ्यू की माग की थी मगर अब धीरे-धीरे स्थिति काबू में आ गई है। ऐसे में क‌र्फ्यू के बारे में सोचना भी ठीक नहीं है, क्योंकि अब आर्थिक गतिविधिया पटरी पर आ गई हैं। जरा क‌र्फ्यू या लॉकडाउन के बारे में सोचते ही डर लगता है क्योंकि पहले दौर के क‌र्फ्यू व लॉकडाउन से जहा जान बची वहा जहान का काफी नुकसान हुआ। अब तो मजदूर भी अपने कारखाने के मालिक के बुलावे पर आ रहे हैं, इसलिए कोरोना के साथ ही जिंदगी की रफ्तार तेज करनी होगी। हां, कुछ क्षेत्रों में जहा ज्यादा भीड़भाड़ होती है वहां सख्ती करने की जरूरत है।

faridabadnews24 Gurugram and Sonipat - life returning to track No more lockdown or curfew voice raised from Faridabad
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.