नई दिल्ली – रामानंद सागर के ‘रामायण’ ने एक बार फिर से दर्शकों के दिलों में वहीं जगह बनाई जो 80 के दशक में थी। कोरोना वायरस लॉकडाउन में शुरू हुए ‘रामायण’ को लोगों ने काफी प्यार दिया। यही नहीं इस शो के कलाकार भी फिर से चर्चा में आए। वहीं ‘रामायण’ में लक्ष्मण की भूमिका निभा चुके एक्टर सुनील लहरी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैंं।
वह लगातार ‘रामायण’ और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े किससे शेयर करते नजर आ रहे हैंं। वहीं अब उनके बेटे ने भी पिता की तरह एक्टिंग की दुनिया में कदम रख लिया है। सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक का म्यूजिक वीडियो ‘जियूं कैसे’ रिलीज हो गया है। इस खास मौके पर सुनील ने बेटे को एक वीडियो शेयर कर शुभकामानाएं दी हैं।
सुनील लहरी ने अपेने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर बेटे कृष पाठक को आने वाले सफर के लिए शुभकामानाएं दी हैं। वहीं सुनील के अलावा ‘रामायण’ की टीम ने भी उन्हें बधाई दी। दीपिका चिखलिया, अरूण गोविल उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं।
वीडियो शेयर करते हुए सुनील लहरी ने ट्वीट में लिखा, ‘दोस्तों आज मैं रामायण के पीछे की अनकही बातों के बदले कृष के वीडियो को प्रमोशन के लिए डाल रहा हूं। मुझे उम्मीद नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि आप लोग पूरा सपोर्ट करेंगे और मैक्स टु मैक्स हिट करेंगे। सॉन्ग जो रिलीज हो गया है. गाने का लिंक बायो में दे दिया गया है।’
वहीं आप सुनील लहरी के शेयर किए गए वीडियो में देख सकते हैं कि वह अपने बेटे से कहते हैं, ‘हाय कृष, गुड लक तुम्हारी एल्बम ‘जियूं कैसे’ के लिए। तुम्हारी एल्बम ‘जियूं कैसे’ मैंने देखी है। ये एक बहुत खूबसूरत एल्बम है। हमें ये काफी पसंद आया है। तुम सभी ने बहुत अच्छा काम किया है। मैं तुम्हारी और पूरे क्रू की कामयाबी के लिए दुआ करता हूं।’
